1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

Post Office में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹23,508 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 23, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 04:02 pm IST

डाकघर अपने ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की एफडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की एफडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत का बंपर ब्याज ऑफर कर रहा है।

post office fd, post office 3 year fd, post office 3 year fd interest rate, post office 3 year fd ca- India TV Hindi
पोस्ट ऑफिस में एफडी पर मिल रहा है 7.5 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज Image Source : INDIA POST

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की बचत योजनाएं चला रहा है। पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में आरडी, टीडी, एमआईएस, एससीएसएस, पीपीएफ, एसएसए, केवीपी जैसी तमाम योजनाएं शामिल हैं। पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम पर बैंकों की एफडी से ज्यादा ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस की टीडी (टाइम डिपॉजिट) स्कीम, बिल्कुल बैंकों की एफडी स्कीम की तरह होती है, जहां आपको एक तय समय के बाद फिक्स ब्याज के साथ सारा पैसा वापस मिल जाता है। आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जहां आप सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 23,508 रुपये का भारी-भरकम ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस में एफडी पर मिल रहा है 7.5 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज

पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए एफडी खाते खुलवाए जा सकते हैं। डाकघर अपने ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की एफडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की एफडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत का बंपर ब्याज ऑफर कर रहा है। पोस्ट ऑफिस की एफडी खाते में कम से कम 1000 रुपये जमा किए जा सकते हैं, जबकि इसमें अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है। पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम के तहत सिंगल अकाउंट के साथ-साथ जॉइंट अकाउंट भी खोले जा सकते हैं। बताते चलें कि जॉइंट खाते में अधिकतम 3 लोगों को शामिल किया जा सकता है।

3 साल की एफडी पर 7.1 प्रतिशत का शानदार ब्याज

पोस्ट ऑफिस में 3 साल की एफडी पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। अगर पोस्ट ऑफिस में 3 साल यानी 36 महीने वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,23,508 रुपये मिलेंगे, जिसमें फिक्स ब्याज के 23,508 रुपये शामिल हैं। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम में सभी ग्राहकों को एक समान ब्याज मिलता है, जबकि बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को कुछ चुनिंदा अवधि वाली एफडी स्कीम पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा