1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. UCO Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹21,879 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

UCO Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹21,879 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 04, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Oct 04, 2025 12:40 pm IST

यूको बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

deposit rs 1,00,000 in uco bank and get fixed interest of rs 21,879 guaranteed- India TV Hindi
एफडी खातों पर 7.95 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है यूको बैंक Image Source : X.COM/1981RAHULDEY/

UCO Bank Savings Scheme: यूको बैंक, एक सरकारी बैंक है जो अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। यहां हम आपको यूको बैंक की एक एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको 21,879 रुपये का ब्याज मिल सकता है। एफडी की खास बात ये होती है कि इसमें गारंटी के साथ बिल्कुल फिक्स ब्याज मिलता है। यूको बैंक में आप 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यूको बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 7.95 प्रतिशत (सिर्फ रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को) तक का ब्याज दे रहा है।

एफडी खातों पर 7.95 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है यूको बैंक

यूको बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। यूको बैंक अपने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.95 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बताते चलें कि यूको बैंक अपने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 1 साल से कम अवधि वाली एफडी स्कीम पर 1.25 प्रतिशत और 1 साल से ज्यादा अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य से 1.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है।

₹1,00,000 जमा करें और पाएं ₹21,879 का फिक्स रिटर्न

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूको बैंक में 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,20,093 रुपये मिलेंगे, जिसमें 20,093 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और यूको बैंक में 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,21,879 रुपये मिलेंगे, जिसमें 21,879 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत, आपको एक तय समय के बाद ब्याज का फिक्स पैसा मिलता है और इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं होता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा