1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. वाराणसी और साबरमती के बीच 2 नवंबर से चलेगी नई ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

वाराणसी और साबरमती के बीच 2 नवंबर से चलेगी नई ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 01, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Nov 01, 2026 01:09 pm IST

ये ट्रेन रोजाना चलाई जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई ताकत मिलेगी।

varanasi-sabarmati express, sabarmati-varanasi express, indian railways, train no 12206, train no 12- India TV Hindi
2 नवंबर से चलेगी वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस Image Source : MINISTRY OF RAILWAYS

भारतीय रेल उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के रेल यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी और साबरमती के बीच एक नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेन रोजाना चलाई जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई ताकत मिलेगी। इस नई ट्रेन नियमित संचालन 2 नवंबर से शुरू होगा। भारतीय रेल ने इस नई ट्रेन की सभी डिटेल्स शेयर की हैं।

कहां-कहां रुकेगी वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस

उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक, वाराणसी और साबरमती के बीच शुरू की जा रही नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान मिर्जापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, नदबई, खेड़ली, मंडावर महवा रोड, बांदीकुई जंक्शन, गांधीनगर जयपुर, जयपुर जंक्शन, किशनगढ़, मदार जंक्शन, अजमेर जंक्शन, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड, पालनपुर जंक्शन और मेहसाणा जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि इस नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी के 2, थर्ड क्लास एसी के 6, स्लीपर क्लास के 6, जनरल क्लास के 5 और एसएलआर के 2 डिब्बे समेत कुल 21 डिब्बे होंगे। 

ट्रेन नंबर- 12205/12206, वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट 

वाराणसी से साबरमती तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 12206, वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 2 नवंबर से रोजाना शाम 17:30 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात में 20:15 बजे साबरमती पहुंचेगी। वापसी में, साबरमती से वाराणसी तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 12205, साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 4 नवंबर से रोजाना सुबह 05:20 बजे साबरमती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

2 नवंबर से पटरियों पर दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार, 31 अक्टूबर को वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। ये देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जिसका नियमित संचालन 2 नवंबर से शुरू हो रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर 9 घंटे और 20 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी।

ये भी पढ़ें

108 रुपये पर पहुंचा CNG का भाव, यूपी के अलग-अलग शहरों में 2.25 रुपये तक बढ़े दाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।