1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. UCO Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹38,723 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

UCO Bank में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹38,723 का फिक्स ब्याज, चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 15, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 06:43 pm IST

एफडी यानी फिक्स्ड डिपोडिट खातों पर मैच्यॉरिटी के वक्त ब्याज सहित आपका सारा पैसा वापस बचत खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

uco bank, uco bank, uco bank fd, uco bank 5 years fd, uco bank 5 years fd interest rate, uco bank 5 - India TV Hindi
₹1,00,000 जमा करें और पाएं ₹38,723 का फिक्स रिटर्न Image Source : HTTPS://X.COM/1981RAHULDEY

UCO Bank Savings Scheme: पब्लिक सेक्टर का यूको बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। इस साल आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने की वजह से बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में भी कटौती की है। हालांकि, इस कटौती के बावजूद एफडी पर अभी भी अच्छा-खासा ब्याज मिल रहा है। यूको बैंक में आप 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यहां हम आपको यूको बैंक की एक एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको 38,723 रुपये का ब्याज मिल सकता है।

एफडी खातों पर 7.95 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है यूको बैंक

एफडी यानी फिक्स्ड डिपोडिट खातों पर मैच्यॉरिटी के वक्त ब्याज सहित आपका सारा पैसा वापस बचत खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। ग्राहकों को एफडी खातों पर गारंटी के साथ बिल्कुल फिक्स ब्याज मिलता है। यूको बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 7.95 प्रतिशत (सिर्फ रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को) तक का ब्याज दे रहा है। 

444 दिनों की एफडी पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

यूको बैंक 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। यूको बैंक अपने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 444 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.95 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बताते चलें कि यूको बैंक अपने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन स्टाफ को 1 साल से कम अवधि वाली एफडी स्कीम पर 1.25 प्रतिशत और 1 साल से ज्यादा अवधि वाली एफडी स्कीम पर सामान्य से 1.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है।

₹1,00,000 जमा करें और पाएं ₹38,723 का फिक्स रिटर्न

अगर आप सामान्य नागरिक हैं और यूको बैंक में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,35,351 रुपये मिलेंगे, जिसमें 35,351 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और यूको बैंक में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,38,723 रुपये मिलेंगे, जिसमें 38,723 रुपये का फिक्स ब्याज भी शामिल है। बताते चलें कि एफडी स्कीम के तहत, आपको एक तय समय के बाद ब्याज का फिक्स पैसा मिलता है और इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं होता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा