1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹1,03,289 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

Bank of Baroda में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹1,03,289 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 08, 2026 11:13 am IST,  Updated : May 08, 2026 11:13 am IST

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाने की सुविधा देता है।

bank of baroda, bob, bank of baroda fd, bank of baroda 72 months fd, bank of baroda 72 months fd int- India TV Hindi
बैंक ऑफ बड़ौदा Image Source : PTI

Bank of Baroda FD scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा, देश का एक प्रमुख सरकारी बैंक है। मार्केट कैप के हिसाब से देखा जाए तो ये भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को बचत योजनाओं पर शानदार रिटर्न दे रहा है। ये सरकारी बैंक, अलग-अलग अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का बंपर रिटर्न ऑफर कर रहा है। यहां हम बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ऐसी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें 2 लाख रुपये जमा कर 1,03,289 रुपये तक का फिक्स और गारंटीड ब्याज पाया जा सकता है।

7 दिनों से लेकर 45 दिनों तक की अवधि वाले एफडी खातों पर सबसे कम ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को कम से कम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाने की सुविधा देता है। ये सरकारी बैंक 7 दिनों से लेकर 45 दिनों तक की अवधि वाले एफडी खातों पर सबसे कम 3.50 प्रतिशत से लेकर 4.00 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। जबकि, ये सरकारी बैंक 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का आकर्षक रिटर्न दे रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 6.00 प्रतिशत से लेकर 7.00 प्रतिशत तक का शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है।

2,00,000 रुपये जमा करने पर मिलेगा 1,03,289 रुपये तक का फिक्स ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा में 72 महीने यानी 6 साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर 85,901 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 2,85,901 रुपये मिलेंगे। अगर आप वरिष्ठ नागरिक (60 साल से ज्यादा उम्र) या अति वरिष्ठ नागरिक (80 साल से ज्यादा उम्र) हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 72 महीने की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको 1,03,289 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 3,03,289 रुपये मिलेंगे। बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल से 10 साल तक की अवधि वाले एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को बराबर ब्याज दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा