1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. ऑनलाइन घर बैठे वृद्धावस्था पेंशन के लिए कैसे करें अप्लाई, किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत, यहां जानें सबकुछ

ऑनलाइन घर बैठे वृद्धावस्था पेंशन के लिए कैसे करें अप्लाई, किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत, यहां जानें सबकुछ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 15, 2023 04:18 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 04:18 pm IST

60 वर्ष की उम्र के बाद आय का स्त्रोत नहीं होने पर लोग वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। केवल जरूरी डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है। इसे घर बैठे ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पात्रता जरूर चेक करें।

Steps to apply online old age pension- India TV Hindi
घर बैठे वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने का तरीका Image Source : CANVA

रिटायरमेंट के बाद कहीं से भी कमाई नहीं होने पर लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई ऐसे योजनाएं हैं जिसके जरिए आपको वित्तीय सहायता मिल जाती है। अगर आप परिवार पर निर्भर नहीं होना चाहते हैं तो घर बैठे ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने के बाद आपको हर महीने सरकार की तरफ से सहायता राशि के रूप में कुछ पैसे दिए जाते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप आसानी से जीवन यापन के लिए कर सकते हैं। ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है इसे भी जरूर जानें।

ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने के लिए पात्रता

ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई केवल वे लोग ही कर सकते हैं जो इसके पात्र हैं। वृद्धावस्था पेंशन का लाभ केवल बूढ़े बुजुर्ग लोग ले सकते हैं। इसके लिए 60 वर्ष उम्र तय की गई है। इसके अलावा भारत का नागरिक होना जरूरी है। विदेश के लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। सहायता राशि लेने के लिए किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खुलवा सकते हैं। अगर पहले से बैंक अकाउंट हो तो उसे भी इससे लिंक करना बहुत आसान है। 

ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  1. ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है।
  2. फॉर्म भरते समय पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ती है।
  3. एक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जरूर साथ मे रखें।
  4. एज प्रूफ के लिए जन्म प्रमाण पत्र या फिर कोई भी डॉक्यूमेंट जिससे उम्र के बारे में पता चल सके।
  5. वोटर आईडी कार्ड अगर आपके पास हो तो इस एड्रेस प्रूफ के लिए दे सकते हैं।
  6. अंत में बैंक की पासबुक अटैच करें।
  7. रजिस्टर करते समय ओटीपी के लिए एक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ सकती है।

ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई के लिए फॉलो करें ये स्टेप

  1. ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने के लिए https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx वेबसाइट पर विजिट करें। 
  2. इस वेबसाइट पर आपको बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे इनमें से वृद्धावस्था पेंशन योजना पर क्लिक करें।
  3. आप उत्तर प्रदेश की जगह उस राज्य की वेबसाइट पर विजिट करें जहां के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं। 
  4. सभी राज्य के लिए इसी तरह अलग-अलग वेबसाइट उपलब्ध है।
  5. वृद्धावस्था पेंशन योजना सेक्शन में आपको ऑनलाइन अप्लाई करने के बारे में जानकारी मिल जाएगी। 
  6. इसमें ऑनलाइन आवेदन करें पर टैप करें। इसके बाद 'न्यू एंट्री फॉर्म' को सिलेक्ट करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा