1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office की MIS स्कीम में ₹2,00,000 जमा करें तो हर महीने कितना मिलेगा ब्याज चेक करें कैलकुलेशन

Post Office की MIS स्कीम में ₹2,00,000 जमा करें तो हर महीने कितना मिलेगा ब्याज चेक करें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 23, 2025 07:07 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 07:07 pm IST

मंथली इनकम स्कीम के तहत कम से कम 1000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है। इस स्कीम में सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।

mis, monthly income scheme, mis scheme, monthly income scheme scheme, mis interest rate, mis maturit- India TV Hindi
MIS स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करें तो हर महीने कितना ब्याज मिलेगा Image Source : INDIA POST

Post Office Savings Scheme: पोस्ट ऑफिस देश के नागरिकों की सुविधा और उनकी जरूरतों के आधार पर कई तरह की बचत योजनाएं चलाता है। पोस्ट ऑफिस में आरडी, टीडी, एमआईएस, पीपीएफ, किसान विकास पत्र समेत कई तरह के खाते खुलवाए जा सकते हैं। आज हम यहां मंथली इनकम स्कीम यानी MIS के बारे में जानेंगे। MIS एक ऐसी बचत योजना है, जिसमें आपको एकमुश्त निवेश करना होता है, जिसके बाद आपको हर महीने ब्याज के पैसों का भुगतान किया जाता है। यहां हम जानेंगे कि एमआईएस स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करें तो हर महीने कितने रुपये का ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही, हम इस स्कीम से जुड़ी कुछ बेहद जरूरी बातें भी जानेंगे।

सिर्फ 1000 रुपये के साथ भी खुलवाया जा सकता है एमआईएस अकाउंट

मंथली इनकम स्कीम के तहत कम से कम 1000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है। इस स्कीम में सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। अगर आप जॉइंट अकाउंट खुलवाते हैं तो इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये भी जमा कर सकते हैं। जॉइंट खाते में अधिकतम 3 लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम पर अभी 7.6 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। डाकघर की मंथली इनकम स्कीम के तहत खुलवाया गया खाता 5 साल में बंद हो जाता है।

MIS स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करें तो हर महीने कितना ब्याज मिलेगा

पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम में निवेश करने के लिए आपके पास डाकघर का बचत खाता होना चाहिए। अगर आपके पास डाकघर का बचत खाता नहीं है तो पहले आपको डाकघर का बचत खाता खुलवाना होगा, जिसके बाद आप मंथली इनकम स्कीम में भी खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 5 साल तक हर महीने 1233 रुपये का फिक्स और गारंटीड ब्याज मिलेगा। 5 साल पूरे होने के बाद आपके द्वारा जमा किए गए पूरे 2 लाख रुपये वापस आपके खाते में आ जाएंगे। इसके साथ ही, 5 साल में 1233 रुपये के हिसाब से आपको कुल 73,980 रुपये का ब्याज भी मिल जाएगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा