1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB में 444 दिन की FD में 3,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज? जानिए अकाउंट में कितने आएंगे पैसे

PNB में 444 दिन की FD में 3,00,000 जमा करें तो कितना मिलेगा ब्याज? जानिए अकाउंट में कितने आएंगे पैसे

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 27, 2026 07:28 pm IST,  Updated : May 27, 2026 07:28 pm IST

देश के बड़े सरकारी बैंकों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपनी एफडी स्कीम्स पर ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दे रहा है। बैंक 3% से 7.40% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे में 444 दिनों की एफडी में 3 लाख रुपये निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

pnb, punjab national bank, pnb fd, pnb 444 days fd, pnb 444 days fd interest rate, pnb 444 days fd c- India TV Hindi
पंजाब नेशनल बैंक में एफडी Image Source : PTI

देश के बड़े सरकारी बैंकों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरों का फायदा दे रहा है। ग्राहक यहां एफडी पर 3 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.40 फीसदी तक ब्याज हासिल कर सकते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति पीएनबी की 444 दिनों वाली एफडी स्कीम में 3 लाख रुपये निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे ब्याज के साथ अच्छी रकम वापस मिल सकती है। आइए आसान कैलकुलेशन से समझते हैं कि तय अवधि पूरी होने पर खाते में कुल कितने रुपये जमा होंगे।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं का विकल्प देता है। बैंक में ग्राहक सिर्फ 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं। निवेशक अपनी वित्तीय जरूरत, भविष्य की योजना और सुविधानुसार किसी भी टेन्योर का चयन कर सकते हैं। खास बात यह है कि PNB की 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम इस समय सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस योजना में बैंक सामान्य ग्राहकों को 6.60 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 फीसदी और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। ऐसे में सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न चाहने वाले लोगों के लिए यह स्कीम एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। खासकर बुजुर्ग निवेशकों को इसमें ज्यादा फायदा मिल रहा है।

444 दिनों की एफडी स्कीम में 3 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज

अगर पंजाब नेशनल बैंक में 444 दिन की एफडी स्कीम में 3 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 24,866 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 3,24,866 रुपये मिलेंगे। अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और पीएनबी में 444 दिन की एफडी स्कीम में 3 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर 26,814 रुपये के फिक्स ब्याज समेत कुल 3,26,814 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, अगर आप एक अति वरिष्ठ नागरिक हैं और पंजाब नेशनल बैंक में 444 दिन की एफडी में 3 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर 27,988 रुपये के ब्याज समेत कुल 3,27,988 रुपये मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा