1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office की RD स्कीम में हर महीने 5000 रुपये जमा करें तो 60 महीने बाद कितने रुपये मिलेंगे, समझें हिसाब-किताब

Post Office की RD स्कीम में हर महीने 5000 रुपये जमा करें तो 60 महीने बाद कितने रुपये मिलेंगे, समझें हिसाब-किताब

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 06, 2026 12:00 pm IST,  Updated : May 06, 2026 12:00 pm IST

देश के कमर्शियल बैंकों की तरह, पोस्ट ऑफिस भी अपने ग्राहकों के लिए आरडी स्कीम चलाता है। आरडी स्कीम में आपको हर महीने एक फिक्स अमाउंट जमा करना होता है।

Post Office RD calculator, Post Office, Post Office saving scheme, Post Office RD, Post Office RD In- India TV Hindi
डाकघर Image Source : INDIA POST

Post Office RD calculator: भारतीय डाक, देश की सबसे पुरानी सेवा प्रदाताओं में से एक है। भारतीय डाक यानी आपका अपना पोस्ट ऑफिस सिर्फ डाक सेवाएं ही नहीं बल्कि कई तरह की बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान करता है। बैंकिंग सेवाओं के तहत, पोस्ट ऑफिस में कई तरह की बचत योजनाओं में निवेश करने का विकल्प मौजूद है। रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी स्कीम, पोस्ट ऑफिस की सबसे लोकप्रिय बचत योजनाओं में से एक है। यहां हम पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में हर महीने 3500 रुपये जमा किए जाएंगे तो मैच्यॉरिटी पर कुल कितने रुपये मिलेंगे।

क्या है पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम

देश के कमर्शियल बैंकों की तरह, पोस्ट ऑफिस भी अपने ग्राहकों के लिए आरडी स्कीम चलाता है। आरडी स्कीम में आपको हर महीने एक फिक्स अमाउंट जमा करना होता है। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को आरडी स्कीम पर अभी 6.7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम 60 महीने यानी 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है। इस स्कीम के तहत, आप एक महीने में कम से कम 100 रुपये जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। यानी, आप इस स्कीम में एक महीने में जितना चाहें, उतना पैसा जमा कर सकते हैं।

हर महीने 5000 रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कुल कितने रुपये मिलेंगे

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में अगर हर महीने 5000 रुपये जमा किए जाएं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 3,56,830 रुपये मिलेंगे, जिसमें आपके द्वारा 5 साल तक हर महीने 5000 रुपये के हिसाब से 3,00,000 रुपये का निवेश और 56,830 रुपये का ब्याज शामिल है। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में 5 साल तक हर महीने 5000 रुपये जमा करने पर आपको कुल 56,830 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस सीधे तौर पर भारत सरकार के नियंत्रण में काम करता है, इसलिए पोस्ट ऑफिस में जमा होने वाला आपका एक-एक पैसा पूरी तरह से सुरक्षित होता है और इसमें किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा