Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Post Office की इन 4 स्कीम में करें निवेश, बैंक एफडी से मिलेगा ज्यादा ब्याज

Post Office की इन 4 स्कीम में करें निवेश, बैंक एफडी से मिलेगा ज्यादा ब्याज

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : Jun 28, 2025 02:36 pm IST, Updated : Jun 28, 2025 02:36 pm IST

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम न केवल आपका निवेश को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि शानदार रिटर्न भी देते हैं।

Post office - India TV Paisa
Photo:FILE पोस्ट ऑफिस

आज के दौर में अधिकांश लोग बचत की जरूरत को समझ चुके हैं। यही वजह है कि वे अलग-अलग जगहों पर अपनी जरूरत के अनुसार निवेश करते हैं। लेकिन कौन सा निवेश सुरक्षित है और अच्छा रिटर्न देता है? कई लोग शेयर बाजार से डरते हैं, तो कुछ बैंकों की गिरती ब्याज दरों से परेशान हैं। ऐसे में वो कहां निवेश करें। अगर आप भी अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम बेस्ट विकल्प हो सकता है। 

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम न केवल आपका निवेश को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि शानदार रिटर्न भी देते हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि आप इनमें बहुत कम रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इन योजनाओं का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता, यानी जोखिम लगभग शून्य है। यही वजह है कि ये योजनाएं बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और कामकाजी लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती हैं।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)

अगर आप रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं, तो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) एक बेहतरीन विकल्प है। यह योजना खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई है, जहां उन्हें नियमित आय और पूंजी सुरक्षा मिलती है। इसमें 7.4% तक ब्याज मिलता है। इसमें सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। इसकी समय सीमा और निवेश सीमा को भी आसान बनाया गया है, जिससे यह और सुलभ हो गया है। 

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

अगर आप सुरक्षित और टैक्स बचाने वाले निवेश की तलाश में हैं, तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) भी एक बेहतरीन विकल्प है। यह सरकार द्वारा समर्थित योजना है, यानी इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। यह योजना पांच साल के लिए है। इसमें 7.7% तक ब्याज मिलता है (समय-समय पर इसमें बदलाव हो सकता है)। सेक्शन 80C के तहत निवेश की गई राशि पर टैक्स छूट मिलती है। मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पूरी तरह गारंटीड होती है।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

अगर आप अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य में निवेश करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) सबसे अच्छी योजना है। यह योजना खास तौर पर लड़कियों के लिए बनाई गई है, जो उनकी शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। यह योजना उच्च ब्याज दर (जो वर्तमान में 8.2% है) प्रदान करती है। इसमें सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। यह एक लॉन्ग टर्म सेविंग ऑप्शन है, जिससे बेटी की उच्च शिक्षा और शादी जैसे बड़े खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम  में आप 1 से लेकर पांच साल तक निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको बैंक एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। एक साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम पर 6.9% तो 5 साल पर 7.5% की दर से ब्याज मिल रहा है। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement