1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. FD पर 8% तक का उच्च रिटर्न! इन 2 बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए नए रेट्स

FD पर 8% तक का उच्च रिटर्न! इन 2 बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए नए रेट्स

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 03, 2024 11:42 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 11:42 pm IST

Interest Rates on FD : करूर वैश्य बैंक और कर्नाटका बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बैंक 8 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

एफडी पर ब्याज दरें- India TV Hindi
एफडी पर ब्याज दरें Image Source : PIXABAY

बड़ी संख्या में भारतीय आज भी एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। न्यूनतम जोखिम और करीब-करीब गारंटीड रिटर्न के चलते युवा से लेकर सीनियर सिटीजंस तक फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाते हैं। करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) और कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने एफडी पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये एफडी पर 8 फीसदी तक की उच्च ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। आइए इनकी नई एफडी रेट्स के बारे में जानते हैं।

करूर वैश्य बैंक की सामान्य नागरिकों के लिए एफडी रेट्स

7 दिन से 30 दिन की अवधि पर : 4%

31 दिन से 90 दिन की अवधि पर : 5.25%
91 दिन से 180 दिन की अवधि पर : 6%
181 दिन से 270 दिन से कम की अवधि पर : 6.25%
271 दिन से 332 दिन की अवधि पर : 6.5%
333 दिन की अवधि पर : 7.4%
334 दिन से एक साल से कम की अवधि पर : 6.5%
एक साल से 443 दिन की अवधि पर : 7%
444 दिन की अवधि पर : 7.5%
445 दिन से पांच साल से कम की अवधि पर : 7%
पांच साल से छह साल और उससे अधिक की अवधि पर : 6.25%

करूर वैश्य बैंक सीनियर सिटीजन एफडी रेट

333 दिन की अवधि पर : 7.8%
एक साल से 443 दिन की अवधि पर : 7.4%
444 दिन की अवधि पर : 8%
445 दिन से पांच साल की अवधि पर : 7.4%
पांच साल से छह साल की अवधि पर : 6.65%
छह साल से दस साल की अवधि पर : 6.65%

कर्नाटक बैंक की नई फिक्स्ड डिपॉजिट दरें

7 दिन से 45 दिन की अवधि पर : 3.5%
45 दिन से 90 दिन की अवधि पर : 4%
91 दिन से 179 दिन की अवधि पर : 5.25%
180 दिन से 269 दिन की अवधि पर : 6%
270 दिन से 1 वर्ष से कम की अवधि पर : 6.5%
1 वर्ष से 2 वर्ष से कम की अवधि पर : 7.1%
375 दिन की अवधि पर : 7.4%
444 दिन की अवधि पर : 7.25%
2 वर्ष से अधिक से 5 वर्ष तक की अवधि पर : 6.5%
5 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक की अवधि पर : 5.80%

कर्नाटक बैंक सीनियर सिटीजंस एफडी रेट

कर्नाटक बैंक की वेबसाइट के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों को घरेलू एफडी पर निम्नलिखित ब्याज दरें मिलेंगी :

1 से 5 वर्ष की अवधि के लिए : सामान्य दर से 0.40% अधिक ब्याज (अधिकतम रु. 5 करोड़ तक)
5 से 10 वर्ष की अवधि के लिए : सामान्य दर से 0.50% अधिक ब्याज
उच्चतम ब्याज दर : 375 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 7.8% मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा