Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Wife के नाम से आज ही कर लें ये बेहद जरूरी काम, जिंदगीभर की कमाई हो जाएगी सुरक्षित

Wife के नाम से आज ही कर लें ये बेहद जरूरी काम, जिंदगीभर की कमाई हो जाएगी सुरक्षित

Written By: Sunil Chaurasia Published : Nov 21, 2024 11:53 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 11:53 pm IST

अगर कल को आप न रहें तो ऐसे में आपकी पत्नी पर आपके घर की पूरी जिम्मेदारी आ जाएगी। लेकिन घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए पैसे होना बहुत जरूरी है। पैसों के बिना आपका कोई काम नहीं होगा। ऐसे में अपने सभी बचत खातों, निवेश आदि में अपनी पत्नी को नॉमिनी बनाना बहुत ज्यादा जरूरी है।

सभी वित्तीय खातों के लिए पत्नी को बनाएं नॉमिनी- India TV Paisa
Photo:FREEPIK सभी वित्तीय खातों के लिए पत्नी को बनाएं नॉमिनी

आखिर एक इंसान पैसे क्यों कमाता है, इसीलिए ताकि वह अपने और अपने परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से बेहतर बना सके। हम जो भी पैसे कमाते हैं, उसमें से एक हिस्सा बचाकर भविष्य की जरूरतों के लिए भी सुरक्षित रखते हैं। लेकिन ये जिंदगी है, जिसका कोई अता-पता नहीं है। कल क्या होगा, कैसे होगा.. कोई नहीं जानता। लेकिन इतना सभी जानते हैं कि अगर कल को आप यानी घर का मुखिया ना रहा तो उसके परिवार पर कई तरह की मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं। भगवान न करे कभी किसी परिवार को इस तरह की परिस्थितियों से गुजरना पड़े। लेकिन इसके साथ ही ये भी जरूरी है कि हम कल की बुरी परिस्थितियों से का सामना करने के लिए आज ही तैयार रहें।

सभी वित्तीय खातों के लिए पत्नी को बनाएं नॉमिनी

अगर कल को आप न रहें तो ऐसे में आपकी पत्नी पर आपके घर की पूरी जिम्मेदारी आ जाएगी। लेकिन घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए पैसे होना बहुत जरूरी है। पैसों के बिना आपका कोई काम नहीं होगा। ऐसे में अपने सभी बचत खातों, निवेश आदि में अपनी पत्नी को नॉमिनी बनाना बहुत ज्यादा जरूरी है। ताकि आपके बाद आपके बैंक खाते, एफडी, ईपीएफओ, म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स आदि में जमा पैसे बिना किसी भागदौड़ के आपकी पत्नी को मिल जाए और आपके बाद आपकी पत्नी मजबूती के साथ परिवार चला सके।

पत्नी के साथ माता-पिता को भी बना सकते हैं नॉमिनी

आज के समय में अभी ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने अपने बैंक खाते, एफडी, ईपीएफओ खाते के लिए किसी को नॉमिनी नहीं बनाया है। जबकि ऐसे मामलों में नॉमिनी बनाना बहुत जरूरी है। आप चाहें तो अपनी पत्नी के साथ-साथ अपने बूढ़े माता-पिता को भी नॉमिनी बना सकते हैं। बताते चलें कि नॉमिनी न बनाने की स्थिति में आपके बाद आपके परिवार को कई तरह की जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में आपके परिवार को कई तरह के डॉक्यूमेंट्स इकट्ठा करने होंगे। ये पूरी प्रक्रिया जटिल होने के साथ-साथ काफी लंबी भी होती है, जिसमें काफी पैसे भी खर्च हो जाते हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement