1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Wife के साथ मिलकर डाकघर में खोलें खाता, सरकारी गारंटी के साथ हर महीने होगी बंपर कमाई

Wife के साथ मिलकर डाकघर में खोलें खाता, सरकारी गारंटी के साथ हर महीने होगी बंपर कमाई

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 26, 2026 07:30 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 07:30 am IST

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में आपको सिर्फ एक बार पैसे जमा करने होते हैं, जिसके बाद आपको 5 साल तक हर महीने फिक्स ब्याज मिलता रहता है।

mis, monthly income scheme, mis scheme, monthly income scheme scheme, mis interest rate, mis maturit- India TV Hindi
MIS के तहत हर महीने कमा सकते हैं अधिकतम 9250 रुपये Image Source : FREEPIK

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को कई तरह की बैंकिंग सेवाएं भी मुहैया कराता है। इन सेवाओं के तहत, डाकघर में सामान्य बचत खातों के साथ-साथ आरडी, टीडी, एमआईएस, पीपीएफ, किसान विकास पत्र समेत कई तरह के खाते खोले जाते हैं। यहां हम आपको डाकघर की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप अपनी पत्नी या परिवार के किसी भी अन्य सदस्य के साथ मिलकर खाता खुलवा सकते हैं और हर महीने घर बैठे बंपर कमाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की MIS यानी मंथली इनकम स्कीम के जरिए ये संभव है। आइए जानते हैं।

MIS खाते पर मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में आपको सिर्फ एक बार पैसे जमा करने होते हैं, जिसके बाद आपको 5 साल तक हर महीने फिक्स ब्याज मिलता रहता है। अगर आप इस स्कीम में अपनी वाइफ या घर के किसी भी अन्य सदस्य के साथ मिलकर खाता खुलवाते हैं तो आपको हर महीने अधिकतम 9250 रुपये तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है। बताते चलें कि डाकघर की सभी सेविंग्स स्कीम को सीधे केंद्र सरकार कंट्रोल करती है, यानी इन योजनाओं पर आपको सरकारी गारंटी के साथ रिटर्न मिलेगा।

MIS के तहत हर महीने कमा सकते हैं अधिकतम 9250 रुपये

MIS में आप कम से कम 1000 रुपये के निवेश के साथ खाता खुलवा सकते हैं। एमआईएस स्कीम के तहत आप सिंगल और जॉइंट, दोनों तरह के अकाउंट खुलवा सकते हैं। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं, जबकि जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम के तहत, आप जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोगों के नाम दर्ज करा सकते हैं। अगर आप इस स्कीम के जॉइंट खाते में अपनी पत्नी के साथ मिलकर 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 9250 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा।

पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरूरी

इस स्कीम के तहत मिलने वाला ब्याज का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। मैच्यॉरिटी के बाद आपके निवेश के सारे पैसे भी आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस में एसआईएस खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा