1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Wife के साथ मिलकर Post Office की इस स्कीम में खुलवाएं खाता, हर महीने मिलेगा ₹6167 का फिक्स ब्याज

Wife के साथ मिलकर Post Office की इस स्कीम में खुलवाएं खाता, हर महीने मिलेगा ₹6167 का फिक्स ब्याज

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 13, 2025 11:11 am IST,  Updated : Oct 13, 2025 11:11 am IST

डाकघर की मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर अभी 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये के साथ भी खाता खुलवा सकते हैं।

mis, monthly income scheme, mis scheme, monthly income scheme scheme, mis interest rate, mis maturit- India TV Hindi
MIS स्कीम पर मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज Image Source : FREEPIK

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को बचत खातों पर शानदार रिटर्न दे रहा है। पोस्ट ऑफिस में आरडी, टीडी, एमआईएस, पीपीएफ, किसान विकास पत्र समेत कई तरह के खाते खुलवाए जा सकते हैं। आज हम यहां पोस्ट ऑफिस की एमआईएस (मंथली इनकम स्कीम) के बारे में जानेंगे। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आपको सिर्फ एक बार निवेश करना होता है, जिसके बाद आपको हर महीने एक फिक्स ब्याज का भुगतान किया जाता है। इस स्कीम के तहत मिलने वाला ब्याज का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। अगर आप इस स्कीम में अपनी वाइफ या घर के किसी भी अन्य सदस्य के साथ मिलकर खाता खुलवाते हैं तो आपको हर महीने अधिकतम 9250 रुपये तक का फिक्स ब्याज भी मिल सकता है।

MIS स्कीम पर मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज

डाकघर की मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर अभी 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये के साथ भी खाता खुलवा सकते हैं। एमआईएस स्कीम के तहत आप सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा करा सकते हैं। एमआईएस स्कीम के तहत जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। इस स्कीम के जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोगों को शामिल किया जा सकता है। अगर आप इस स्कीम में जॉइंट खाते के तहत अपनी पत्नी के साथ मिलकर 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपकी सिर्फ ब्याज से ही हर महीने अच्छी-खासी इनकम हो सकती है।

10 लाख रुपये जमा करने पर हर महीने मिलेगा ₹6167 का फिक्स ब्याज

अगर आप अपनी वाइफ के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम में 10 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको हर महीने 6167 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है। मैच्यॉरिटी के बाद आपके निवेश के सारे पैसे भी आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस में एसआईएस खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा