1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Mutual Fund की नई मोमेंटम फंड स्कीम में निवेश का मौका, जानें इसमें क्या खास?

Mutual Fund की नई मोमेंटम फंड स्कीम में निवेश का मौका, जानें इसमें क्या खास?

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 12, 2025 03:19 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 03:19 pm IST

पिछले कुछ सालों में मोमेंटम फंड तेजी से बढ़ा है। इसकी वजह शेयर मार्केट में एकतरफा तेजी रही है।

Mutual Fund- India TV Hindi
म्यूचुअल फंड Image Source : FILE

अगर आप म्यूचुअल फंड निवेशक हैं या पहली बार निवेश करना चाहते हैं तो क्या आपको मोमेंटम फंड के बारे में पता है। आपको बता दें कि मोमेंटम फंड एक प्रकार का म्यूचुअल फंड स्कीम है। इस फंड के मैनेजर उन स्टॉक्स में निवेश करते हैं, जिनमें तेजी से रिटर्न देने का मोमेंटम दिख रहा होता है। आपको बता दें कि यह एक एक्टिवली मैनेज्ड फंड होता है। मतलब फंड मैनेजर लगातार यह तय करता है कि किस स्टॉक में रहना है और किससे बाहर निकलना है। यह जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए बेस्ट माना जाता है।  आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एक्टिव मोमेंटम फंड लॉन्च किया है। इस एनएफओ में 22 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। बाद में 1,000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। 

कुछ सालों में तेजी से बढ़ा ट्रेंड

पिछले कुछ सालों में मोमेंटम फंड तेजी से बढ़ा है। इसकी वजह शेयर मार्केट में एकतरफा तेजी रही है। यह फंड बाजार की तेजी में बेहतर प्रदर्शन करता है। इसलिए मोमेंटम फंड ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसलिए अगर आप रिस्क लेने वाले निवेशक हो तो ही इस फंड का चुनाव करें। 

इन पैरामीटर पर होता है चयन 

प्राइस मोमेंटम का मतलब है ऐसे शेयरों की पहचान करना जो कुछ समय से लगातार बढ़ रहे हों और जोखिम के हिसाब से अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। इसमें ज्यादातर टेक्निकल एनालिसिस यानी चार्ट और पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि टेक्नीकल चार्ट में क्या दिखा रहे हैं। हालांकि, इसमें अचानक ट्रेंड बदलने का खतरा रहता है। अर्निंग मोमेंटम में ऐसे शेयर चुने जाते हैं जिनकी कमाई लगातार बढ़ रही हो या जिन पर एनालिस्ट्स की राय बेहतर हो रही हो। इसमें फंडामेंटल एनालिसिस यानी कंपनी के बिजनेस और मुनाफे को गहराई से देखा जाता है। अच्छी कमाई पर आधारित तेजी ज्यादा समय तक टिकती है, क्योंकि जब तक कोई बड़ा नकारात्मक बदलाव न हो, ट्रेंड तेजी से नहीं बदलता।

कभी-कभी किसी बड़ी घटना का कंपनी की कमाई या शेयर प्राइस पर बड़ा असर पड़ सकता है, अच्छा या बुरा। बाजार में किसी भी सेक्टर में तेजी आ सकती है, जिससे दूसरे शेयरों को भी रफ्तार मिलती है। मोमेंटम की खास बात ये है कि ये समय के साथ अपना तरीका बदल लेता है। कभी ये लार्जकैप, तो कभी स्मॉलकैप या मिडकैप शेयरों में दिख सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस वक्त कहां ज्यादा पैसा लग रहा है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा