1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. ये बड़े बैंक 3 साल की FD पर सीनियर सिटीजंस को दे रहे 8.1% तक ब्याज, देखिए लिस्ट

ये बड़े बैंक 3 साल की FD पर सीनियर सिटीजंस को दे रहे 8.1% तक ब्याज, देखिए लिस्ट

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 07, 2024 08:35 am IST,  Updated : Jan 07, 2024 08:38 am IST

स्मॉल फाइनेंस बैंक ही नहीं, देश के बड़े बैंक भी सीनियर सिटीजन एफडी पर अच्छा-खासा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। डीसीबी बैंक सीनियर सिटीजंस को एफडी पर 8.1 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसी तरह इंडसइंड बैंक और आरबीएल बैंक सीनियर सिटीजंस को एफडी पर 8 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

एफडी रेट- India TV Hindi
एफडी रेट Image Source : FREEPIK

आमतौर पर स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर अधिक ब्याज दर (Small Finance Bank FD Interest Rate) ऑफर करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे बड़े बैंक भी हैं, जो सीनियर सिटीजंस को एफडी पर शानदार ब्याज (senior citizen FD rates) ऑफर कर रहे हैं। ये बैंक 3 साल की सीनियर सिटीजन एफडी पर 8.1 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। यह ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए मान्य है। एफडी आज भी सीनियर सिटीजंस के बीच पसंदीदा निवेश विकल्प बना हुआ है। आइए इन प्राइवेट बैंक के बारे में जानते हैं, जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

डीसीबी बैंक सीनियर सिटीजन एफडी रेट

डीसीबी बैंक 26 महीने और 37 महीने से कम के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 8.1 फीसदी ब्याज दर (DCB Bank senior citizen FD rates) ऑफर कर रहा है।

आरबीएल बैंक सीनियर सिटीजन एफडी रेट

आरबीएल बैंक 24 महीने एक दिन और 36 महीने के बीच में मैच्योर होने वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 8 फीसदी ब्याज दर (RBL Bank senior citizen FD rates) ऑफर कर रहा है।

इंडसइंड बैंक सीनियर सिटीजन एफडी रेट

इंडसइंड बैंक 2 साल 9 महीने और 3 साल 3 महीने के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 8 फीसदी ब्याज दर (IndusInd Bank senior citizen FD rates) ऑफर कर रहा है।

आईडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन एफडी रेट

आईडीएफसी बैंक 2 साल 1 दिन और 3 साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 7.75 फीसदी ब्याज दर (IDFC Bank senior citizen FD rates) ऑफर कर रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक सीनियर सिटीजन एफडी रेट

आईसीआईसीआई बैंक 2 साल 1 दिन और 3 साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 7.5 फीसदी ब्याज दर (ICICI Bank senior citizen FD rates) ऑफर कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा