1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 5 साल की FD पर कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज- Post Office, SBI, PNB, HDFC Bank में से कौन दे रहा है मोटा रिटर्न

5 साल की FD पर कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज- Post Office, SBI, PNB, HDFC Bank में से कौन दे रहा है मोटा रिटर्न

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 15, 2025 10:26 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 10:26 pm IST

एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न देने के मामले में पोस्ट ऑफिस ने देश के तमाम बड़े बैंकों को पीछे छोड़ दिया है।

Post Office 5 year fd interest rate, sbi 5 year fd interest rate, pnb 5 year fd interest rate, hdfc - India TV Hindi
5 साल की FD पर कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज Image Source : FREEPIK

5 Years FD Interest Rates: भारतीय रिजर्व बैंक इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने की वजह से देश के तमाम बैंकों ने भी एफडी की ब्याज दरें घटा दीं। हालांकि, एफडी पर अभी भी आकर्षक ब्याज मिल रहा है। लेकिन, एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न देने के मामले में पोस्ट ऑफिस ने देश के तमाम बड़े बैंकों को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर एसबीआई, एचडीएफसी जैसे देश के सबसे बड़े बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दे रहा है। यहां हम 5 साल की एफडी पर मिल रहे ब्याज के बारे में जानेंगे।

पोस्ट ऑफिस (डाकघर)

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। 5 साल की एफडी पर देश का कोई भी बैंक 7.5 प्रतिशत का ब्याज नहीं दे रहा है। हालांकि, पोस्ट ऑफिस में सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को एक समान ब्याज मिलता है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक- SBI, 5 साल की एफडी पर अपने ग्राहकों को 6.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक सामान्य ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 6.05 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

HDFC Bank

मार्केट कैप के लिहाज से देश का सबसे बड़ा बैंक- HDFC Bank, अपने ग्राहकों को 5 साल की अवधि वाली एफडी पर 6.40 प्रतिशत से लेकर 6.90 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये प्राइवेट बैंक सामान्य ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 6.40 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को 5 साल के एफडी खातों पर 6.25 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक सामान्य ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 प्रतिशत और 80 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा