1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. लुधियाना में नगर निगम हाउस की मीटिंग के दौरान हंगामा, बीजेपी-AAP पार्षदों के बीच हाथापाई

लुधियाना में नगर निगम हाउस की मीटिंग के दौरान हंगामा, बीजेपी-AAP पार्षदों के बीच हाथापाई

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 25, 2026 02:54 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 03:13 pm IST

लुधियाना नगर निगम हाउस में आज फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट्स कमेटी (F&CC) के 2 सदस्यों के चुनाव के लिए हुई बैठक में हंगामा हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्विनी शर्मा और बीजेपी पार्षद गौरवजीत गोरा के बीच हाथापाई हो गई।

 पार्षद अश्विनी शर्मा और गौरवजीत गोरा के बीच हाथापाई - India TV Hindi
पार्षद अश्विनी शर्मा और गौरवजीत गोरा के बीच हाथापाई Image Source : REPORTER

लुधियाना नगर निगम में फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के दो सदस्यों के चुनाव को लेकर गुरुनानक देव भवन में मेयर इंदरजीत कौर की अगुआई में हुई बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्वनी शर्मा और भाजपा पार्षद गौरवजीत गोरा के बीच हाथापाई हो गई। अन्य पार्षदों और पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इससे पहले भाजपा पार्षदों की विधायक दलजीत भोला से चुनाव को लेकर बहस हो रही थी, जिसके बाद अश्वनी शर्मा विवाद में पहुंच गए। 

बीजेपी पार्षदों का हंगामा

जानकारी के अनुसार विपक्षी पार्षद आज ही चुनाव कराने की मांग पर अड़े रहे, जबकि मेयर ने 29 अगस्त को मतदान कराने की बात कही। विपक्ष का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार मौजूद नहीं होने के कारण चुनाव टाला जा रहा है। निगम सेक्रेटरी विवेक वर्मा ने शाम 5 बजे तक नामांकन फॉर्म लिए कह दिया है और नियम के अनुसार तीन दिन बाद मतदान होगा।

मेयर ने स्पष्ट किया कि चुनाव बैलेट पेपर से होगा, जबकि भाजपा पार्षद हाथ खड़े करवाकर मतदान कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी पार्षदों ने कहा कि हम हाथ उठाकर वोट करेंगे। हाई कोर्ट में याचिका दायर करने वाले कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी ने कहा कि हाई कोर्ट ने F&CC के नए सदस्यों का चुनाव 25 अगस्त यानी आज ही कराने को कहा है, इसलिए सदस्यों के लिए वोटिंग आज ही होनी चाहिए। इस बीच, कॉरपोरेशन कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने कहा है कि मेयर इस चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। हंगामे के बाद हाउस की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

यहां देखें वीडियो

पार्षदों के बीच नोंकझोक

बताया जा रहा है कि बीजेपी पार्षद सदस्यों के चुनाव को लेकर विधायक दलजीत भोला से बहस कर रहे थे। इससे नाराज होकर पार्षद अश्विनी शर्मा, जो विधायक भोला के पीए (PA) थे, वहां लड़ने पहुंच गए। इसके बाद दोनों पार्टी के पार्षदों के बीच बहस हो गई। बता दें कि लुधियाना नगर निगम में AAP के 48 पार्षद हैं, कांग्रेस के 26, बीजेपी के 19 और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के दो पार्षद हैं। 

रिपोर्टः तुषार भारती, लुधियाना

ये भी पढ़ेंः पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

सज्जन कुमार पर दीपेंद्र हुड्डा के बयान से कांग्रेस में घमासान, वडिंग और चन्नी ने खोल दिया मोर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।