1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. शादी में खाना खा रहे AAP नेता के सिर पर मारी गोली, पूर्व DSP पर फायरिंग का आरोप

शादी में खाना खा रहे AAP नेता के सिर पर मारी गोली, पूर्व DSP पर फायरिंग का आरोप

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 30, 2025 04:27 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 04:27 pm IST

पुलिस ने बताया है कि चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीएसपी दिल शेर सिंह और उसके साथी रामकुमार पर फायरिंग करने का आरोप है। नितिन नंदा के सिर पर गोली लगी थी। वह अस्पताल में भर्ती हैं।

Nitin nanda- India TV Hindi
आप नेता नितिन नंदा Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता नितिन नंदा को गोली मार दी गई। गोली उनके सिर पर लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज जारी है। चंडीगढ़ पुलिस का पूर्व डीएसपी दिल शेर सिंह और उसके साथी रामकुमार पर गोली चलाने का आरोप है। दोनों घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने बताया कि दिल शेर सिंह के साथ नितिन नंदा की पुरानी रंजिश थी। इसी वजह से गोलीबारी की आशंका जताई जा रही है।

शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के नेता को गोली लगने के बाद उनके भाई ने घटना की पुष्टि की। फिलहाल उनका इलाज जारी है। वह श्री आनंदपुर साहिब में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। नितिन नंदा के भाई हरिकिशन नंदा ने बताया कि नितिन नंद गांव अगमपुर में ही एक विवाह समारोह में भोजन खा रहे थे इसी दौरान उनके सिर पर एक गोली लगी।

पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

घटना के बाद तुरंत श्री आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी गई। इसके साथ ही इलाके में नाकाबंदी भी की गई ताकि संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया जा सके। फिलहाल गोलियां चलने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय लीडरशिप एवं नितिन नंदा के समर्थक भारी मात्रा में अस्पताल में पहुंच गए।

पूर्व डीएसपी पर गोलीबारी के आरोप

नितिन नंदा ने वर्ष 2022 की विधानसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और हाल ही में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पुलिस अधिकारी रूपनगर गुरदीप सिंह गोसिल  ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की गोलियां चलाने वाला चंडीगढ़ पुलिस का पूर्व डीएसपी दिल शेर सिंह और साथी रामकुमार का नाम सामने आया है।  नितिन नंद के साथ इसकी पुरानी रंजिश चलती आ रही है।

(श्री आनंदपुर साहिब से सुपिंदरजीत सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

पंजाबः ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लूट, दुकान में मचाया उत्पात, CCTV वीडियो आया सामने

धनकुबेर और निलंबित IPS अधिकारी भुल्लर के ऊपर गिरी गाज, नया केस दर्ज, 7.5 करोड़ नकद और 2.5 किलो सोना मिला था

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।