Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन जारी, फरीदकोट से डीएसपी राजनपाल को किया गया गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन जारी, फरीदकोट से डीएसपी राजनपाल को किया गया गिरफ्तार

Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : Jul 04, 2025 11:26 am IST, Updated : Jul 04, 2025 11:26 am IST

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन जारी है। इस बीच फरीदकोट से पुलिस ने डीएसपी राजनपाल को गिरफ्तार किया है। बता दें कि राजनपाल पर एसएसपी के रीडर को 1 लाख रुपये रिश्वत देने का और एक पीड़ित परिवार से 1 लाख रुपये घूस लेने का आरोप है।

Action against corruption continues in Punjab DSP Rajanpal arrested from Faridkot- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब के फरीदकोट पुलिस ने डीएसपी (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) राजनपाल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस ने डीएसपी राजनपाल को वैवाहिक विवाद की शिकायत में एक पीड़ित परिवार से एक लाख रुपये रिश्वत वसूलने और खुद की शिकायत होने पर एसएसपी के रीडर को एक लाख रुपये रिश्वत देने की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि डीएसपी राजनपाल फरीदकोट जिले के गांव पक्का की रहने वाली एक विवाहिता किरणजीत कौर की शिकायत की जांच इस मामले की जांच कर रहे थे। इस मामले में राजनपाल पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के परिवार से एक लाख रुपये की रिश्वत ली, बावजूद उनके वैवाहिक विवाद का हल नहीं करवाया।

डीएसपी राजनपाल को किया गया गिरफ्तार

इसके बाद विवाहिता किरणजीत कौर के भाई कर्मतेज सिंह ने इस घटना की शिकायत एसएसपी के पास की। कर्मतेज सिंह ने एसएसपी को बताया कि डीएसपी राजनापाल ने उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत ली है। डीएसपी राजनपाल को जैसे ही इसकी भनक लगी कि उनके खिलाफ एसएसपी के पास शिकायत की गई है तो राजनपाल ने एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के रीडर एएसआई जसविंदर सिंह से संपर्क साधा। इसके बाद राजनपाल ने रीडर एएसआई को एक लाख रुपये रिश्वत देने का प्रयास किया, बदले में राजनपाल अपने खिलाफ हुई शिकायत को रफा-दफा करवाना चाहता था।

एसएसपी के आदेश के बाद लिया गया एक्शन

राजनपाल द्वारा रीडर को रिश्वत देने का प्रयास किए जाने की शिकायत रीडर ने तुरंत एसएसपी से की। इसके बाद एसएसपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए राजनपाल के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। इसी माले में अब डीएसपी राजनपाल के खिलाफ सिटी में भ्रष्टाचार रोकों एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement