1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, SAD नेता के घर समेत 25 ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, SAD नेता के घर समेत 25 ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 25, 2025 12:43 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 02:14 pm IST

अकाली दल नेता के नेता बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने अरेस्ट कर लिया गया है। इससे पहले विजिलेंस ने पूर्व मंत्री के घर समेत कई ठिकानों पर रेड की थी।

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया- India TV Hindi
पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया Image Source : INDIA TV

अमृतसर: पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी ड्रग मनी और आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। इससे पहले विजिलेंस की टीम ने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के चंडीगढ़ स्थित आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। 

पंजाब में 25 जगहों पर छापेमारी

इस मामले पर पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आज हमारी पुलिस और विजिलेंस ने अमृतसर में 9 जगहों पर और पंजाब में 25 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें बिक्रम सिंह मजीठिया के ठिकाने भी शामिल हैं। यह ड्रग का मामला अकाली दल और भाजपा सरकार के समय शुरू हुआ था। इनकी सरकार के समय कई ड्रग तस्कर पकड़े गए जिन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ बयान दिए, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।  

मजीठिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि देखिए कितने अधिकारी मुझे ले जाने के लिए यहां आए हैं। मुझे नहीं पता कि मेरे घर में कुछ रखा गया था या नहीं...लेकिन बेचैनी देखिए...कुछ लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया गया और फिर पुलिस मुझे यहां ले आई..."। 

बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार पर बोला हमला

हिरासत में जाने से पहले अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया ने आरोप लगाया कि नशे के मुद्दे पर ज़बरदस्ती उनके घर पर रेड की जा रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में मेरे घर पर रेड की जा रही है जहां कोई नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसका फ़ायदा उठाकर कुछ भी प्लांट किया जा सकता है। पंजाब सरकार बौखलाई हुई है और बौखलाहट में इस तरह के क़दम उठा रही है। 

गनीव कौर मजीठिया बोलीं- बिना वारंट दिखाए घर में घुसी जांच टीम

विक्रम मजीठिया की पत्नी और अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया ने कहा कि 30-35 लोग हमारे घर में घुस आए। उन्होंने न तो हमें कोई वारंट दिखाया और न ही कोई अन्य दस्तावेज...वे बस हमारे घर में घुस आए और हमारे निजी सामान की जांच करने लगे। उन्होंने हमसे बात नहीं की। मैंने अधिकारियों से बात करने की कोशिश की...यह ऐसा मामला है जिसकी जांच भी नहीं हुई है। देखते हैं क्या होता है। सरकार जो चाहे करे...जो कुछ भी हो रहा है, वह सब आपके सामने है। हमने यह लड़ाई लड़ी है और हम लड़ते रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।