1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच पंजाब के सभी स्कूल अगले दो दिन बंद रहेंगे, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच पंजाब के सभी स्कूल अगले दो दिन बंद रहेंगे, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 Published : May 08, 2025 05:34 pm IST,  Updated : May 08, 2025 08:50 pm IST

पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अगले दो दिन (09 मई और 10 मई) को बंद रहेंगे।

School closed- India TV Hindi
स्कूल बंद Image Source : FILE

चंडीगढ़:  पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अगले दो दिन (09 मई और 10 मई) को बंद रहेंगे। हालाँकि, अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा निकायों (ओ-लेवल और ए-लेवल) द्वारा/की ओर से निर्धारित परीक्षाएँ निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए। वहीं अमृतसर में स्कूल-कॉलेज और तमाम शिक्षण संस्थान 11 मई तक बंद रहेंगे।

बता दें कि पाकिस्तान के साथ तनाव चरम पर है। भारत की ओर से आतंकी ठिकानों को टारगेट कर की गई सैन्य कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई की और लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया।

https://https://getapi.indiatvnews.com/doc/closure-of-schools-1-.pdf

भारत और पाकिस्तान के बीच इस तनाव के मद्देनजर पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को एहतियातन अगले दो दिनों तक बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि बुधवार की रात को पाकिस्तान की ओर से पंजाब के पांच शहरों को निशाना बनाकर हमले किए गए जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।