1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले चंडीगढ़ में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, बागी नेताओं पर की बड़ी कार्रवाई

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले चंडीगढ़ में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, बागी नेताओं पर की बड़ी कार्रवाई

 Reported By: Puneet Pareenja,  Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 03, 2024 11:13 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 01:37 am IST

कल लोकसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। नतीजे आने से पहले चंडीगढ़ में कांग्रेस ने अपने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है।

चंडीगढ़ कांग्रेस ने बागी नेताओं पर की बड़ी कार्यवाही(प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
चंडीगढ़ कांग्रेस ने बागी नेताओं पर की बड़ी कार्यवाही(प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PTI(FILE)

लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे। नतीजे आने से पहले ही चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ कांग्रेस ने अपने पांच बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित किया है। जबकि पांच पदाधिकारियों को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। ये सभी पदाधिकारी टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। ये सभी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पवन बंसल के करीबी बताए जाते हैं। 

पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

इन सभी पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है। इनमें से ज्यादातर कांग्रेस के स्थानीय वो नेता है जो मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने के बाद से ही विरोध कर रहे थे।

किन नेताओं को किया गया निलंबित

जिन 6 नेताओं को पार्टी से निलंबित किया गया है उन सभी के नाम नीचे लिस्ट में देखे जा सकते हैं।  

  • दीपा दुबे (पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष, चंडीगढ़)
  • हाफिज अनवारुलहक (उपाध्यक्ष, सीटीसीसी)
  • रवि ठाकुर( जनरल सेक्रेटरी, सीटीसीसी)
  • अभिषेक शर्मा शैंकी
  • साहिल दुबे( ज्वाइंट सेक्रेटरी, सीटीसीसी)

किन पदाधिकारियों को उनके पद से किया गया मुक्त

चंडीगढ़ कांग्रेस ने जिन पदाधिकारीयों को उनके पद से मुक्त किया है उनके नाम नीचे दी गई सूची में देखे जा सकते हैं। 

  • हरफूल कल्याण (उपाध्यक्ष, सीटीसीसी)
  • हकम सरहदी (जनरल सेक्रेटरी, सीटीसीसी)
  • विनोद शर्मा (जनरल सेक्रेटरी, सीटीसीसी)
  • सतीश कैंथ (स्पोक्सपर्सन, सीटीसीसी)
  • मनोज गर्ग (सेक्रेटरी, सीटीसीसी)

ये भी पढ़ें- 'जितनी ऊंचाई पर कटती है पतंग उतना ही बड़ा होता है उसका पतन,' अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला

भारत में MBBS करने के लिए किस राज्य में सबसे ज्यादा सीटें हैं?

NEET 2024: MBBS के लिए कुल कितनी हैं सरकारी सीटें?
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।