1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़ कोर्ट हत्या: पूछताछ में पूर्व AIG ने किया बड़ा खुलासा, बताया हत्या करने का कारण

चंडीगढ़ कोर्ट हत्या: पूछताछ में पूर्व AIG ने किया बड़ा खुलासा, बताया हत्या करने का कारण

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 07, 2024 02:21 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 02:21 pm IST

बीते शनिवार यानी 3 अगस्त को चंडीगढ़ के जिला अदालत में पूर्व AIG ने गोली मारकर अपने दामाद की हत्या कर दी थी। अब पूछताछ में पूर्व AIG मलविंदर सिंह सिद्धू ने कुछ खुलासे किए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
चंडीगढ़ कोर्ट हत्या मामले में पूर्व AIG ने बताया हत्या का कारण Image Source : प्रतीकात्मक फोटो

इस महीने यानी अगस्त 2024 की 3 तारीख को चंडीगढ़ के जिला अदालत में एक बड़ा कांड हुआ था। अदालत के परिसर में पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मलविंदर सिंह सिद्धू ने गोली मारकर अपने ही दामाद की हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद वकीलों ने आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया था और इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बहुत सारी जानकारी पुलिस को दी। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि आरोपी ने क्या कुछ कहा।

मृतक के चाचा ने दी थी पिस्टल

पुलिस को आरोपी मलविंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि जिस बंदूक से उसने अपने दामाद की हत्या की उसे कुछ दिनों पहले उसके दामाद हरप्रीत के चाचा कुलदीप सिंह ने दी थी। आरोपी ने यह भी बताया कि उस पिस्टल को कोई लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने भी जब आरोपी के घर की तलाशी ली तो उन्हें पिस्टल का लाइसेंस नहीं मिला।

बेटी को मारने की देता था धमकी

पूछताछ में पूर्व AIG ने बताया कि पारिवारिक विवाद के शुरू होने के बाद हरप्रीत सिंह (अब मृतक) ने उसके परिवार को धमकियां देना शुरू कर दिया था। हरप्रीत उसकी बेटी को भी मारने की धमकी दिया करता था। इसी कारण उसने अपनी बेटी को कनाडा भेज दिया था। इतना ही नहीं कोर्ट में पेश होने के दौरान हरप्रीत कुछ लोगों ने पूर्व AIG की गाड़ी का पीछा भी करवाया करता था।

कैसे और क्यों की हत्या?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व AIG ने पुलिस को बताया कि उसका हरप्रीत को मारने का कोई इरादा नहीं था। पूर्व AIG ने कहा, 'वाशरूम जाने के दौरान हरप्रीत ने समझौते के कागज पर उसे हस्ताक्षर करने के लिए कहा था ताकि उसका और पूर्व AIG की बेटी का तलाक हो जाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी जिसके बाद हरप्रीत ने मुझ पर हमला किया। गुस्से में आकर मैंने भी उस पर गोली चला दी।' पूर्व AIG ने आगे बताया कि पहली गोली चुक गई मगर दूसरी गोली हरप्रीत की छाती पर जा लगी और वो गिर गया। इसके बाद उसने एक और गोली चलाई जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें कि बाद में हरप्रीत की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-

गौतस्करी के लिए तस्करों ने अपनाया नया हथकंडा, गाड़ी को बनाया एंबुलेंस मगर पुलिस के आगे हो गए फेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।