1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़
  4. पंजाब पंचायत चुनाव: राज्य में करीब 80 फीसदी मतदान, मतदान केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश के दौरान मतदाता की मौत

पंजाब पंचायत चुनाव: राज्य में करीब 80 फीसदी मतदान, मतदान केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश के दौरान मतदाता की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2018 11:36 am IST,  Updated : Dec 30, 2018 10:15 pm IST

पंजाब में रविवार को पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आयीं और फिरोजपुर में एक मतदान केंद्र पर कथित रूप से कब्जा करने की कोशिश करने के दौरान एक वृद्ध मतदाता की जान चली गयी।

Panchayat polls in Punjab- India TV Hindi
Panchayat polls in Punjab

चंडीगढ़: पंजाब में रविवार को पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आयीं और फिरोजपुर में एक मतदान केंद्र पर कथित रूप से कब्जा करने की कोशिश करने के दौरान एक वृद्ध मतदाता की जान चली गयी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में करीब 80 फीसदी मतदान हुआ। राज्य में कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों ने बदमाशों पर मतदान केंद्रों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। मतदाता 13,276 सरपंचों और पंचों का चुनाव करने के लिए कड़ाके की सर्दी के बाद भी सुबह आठ बजे लाइनों में खड़े हो गये। मतदान शाम चार बजे तक चला। 

मुक्तसर के बादल गांव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे एवं शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल एवं उनकी बहू और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने वोट डाला। सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर उनसे अलग चल रहे चाचा गुरदास सिंह बादल का आशीर्वाद लेते नजर आए।

पुलिस ने कहा कि राज्य के विभिन्न स्थानों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आयीं। फिरोजपुर जिले में बदमाशों द्वारा एक मतदान केंद्र पर कब्जा जमाने की कोशिश के दौरान उनके वाहन की चपेट में आकर एक वृद्ध मतदाता की जान चली गयी। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव से पहले ही करीब 4,363 सरपंच और 46,754 पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिये गये। 13,276 गांवों के लिए 13,276 सरपंच और 83,831 पंच चुने जायेंगे। 

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chandigarh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पंजाब