1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चंडीगढ़
  4. लुधियाना: कैदियों ने की जेल तोड़ने की कोशिश, पुलिस के साथ झड़प में ACP घायल

लुधियाना: कैदियों ने की जेल तोड़ने की कोशिश, पुलिस के साथ झड़प में ACP घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 02:38 pm IST

पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल में आज कैदियों ने जमकर बवाल काटा। कुछ कैदियों ने जेल तोड़ने की कोशिश की। साथ ही जेल में आगजनी भी की।

Ludhiana Jail Clash- India TV Hindi
Ludhiana Jail Clash

पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल में आज कैदियों ने जमकर बवाल काटा। कुछ कैदियों ने जेल तोड़ने की कोशिश की। साथ ही जेल में आगजनी भी की। इस बीच कैदियों और पुलिस के बीच भिड़ंत भी हुई। जिसमें पुलिस के एक एसीपी घायल हो गए। आखिरकार पुलिस ने काफी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। जेल में इस वक्त हालात तनावपूर्ण हैं, कैदी लगातार हंगामा कर रहे हैं। इसे देखते हुए जेल में भारी संख्‍या में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास जिस वक्त कैदियों को बैरक से बाहर निकाला जा रहा था उस वक्त ही कैदियों ने हंगामा करना शुरू किया। इस बीच दो गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई। मौके पर जब जेल में तैनात पुलिसकमी बीच बचाव करने पहुंचे तो कैदियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इस बीच कुछ कैदियों ने जेल को तोड़ने की भी कोशिश की और बाहर भागने लगे लेकिन उन्हें तुरंत दबोच लिया गया। पुलिस को हालात काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसमें कुछ कैदी घायल भी हो गए हैं। 

बताया जा रहा है कि पहले पुलिस को कैदियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना लड़ा लेकिन जब कैदी नहीं माने तो उन्हें हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। कैदियों और पुलिस के बीच हुई इस झड़प में एसीपी संदीप वढेरा भी घायल हो गए हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मेन गेट को बंद किया गया है और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। लुधियाना की इस जेल में करीब 2000 से अधिक कैदी बंद हैं, जिनमें कई कैदी जघन्य अपराध के आरोप में भी बंद हैं। पुलिस के मुताबिक, 4 कैदियों ने जेल से भागने की भी कोशिश की लेकिन उन्हें तुरंत दबोच लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chandigarh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पंजाब