1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. नाती या राक्षस! अपनी ही दादी को उतारा मौत के घाट, घटना को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

नाती या राक्षस! अपनी ही दादी को उतारा मौत के घाट, घटना को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

 Published : Apr 30, 2024 07:59 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 08:12 pm IST

हाल में ही 28 अप्रैल को फाजिल्का के गांव आलमशाह में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। मामले में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक महिला के दो नाती गिरफ्तार किए हैं।

बुजुर्ग महिला के पोते ही निकले कातिल, मौसी के लड़के साथ मिल रची साजिश- India TV Hindi
बुजुर्ग महिला के पोते ही निकले कातिल, मौसी के लड़के साथ मिल रची साजिश Image Source : PEXELS

हाल में ही पंजाब के फाजिल्का जिले से एक बुजुर्ग महिला के मर्डर का मामला सामने आया था। वारदात, अप्रैल 28 की तारीख को फाजिल्का के गांव आलमशाह में हुई थी। यहां एक बुजुर्ग महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतारने के बाद उसके कान की सोने की बालियों को भी लुटेरे लूट ले गए थे। अब पुलिस ने अपने लिए चैलेंज बने इस केस को सॉल्व कर लिया है और उसने इस मामले को 48 घंटे से पहले ही सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में हैरान देने वाला खुलासा किया है। 

दो एकड़ जमीन पर थी नजर 

पुलिस ने हत्याकांड के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो तो मृतक महिला के दो पोते हैं, जिनका साथ उनके मौसी के लड़के ने भी दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के पास 2 एकड़ जमीन थी, जिस पर उनकी नजर थी। 

भांजे ने अपने मामा की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या- एमपी

हाल ही में कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। एक भांजे ने अपने मामा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर उसके पास से साढ़े 8 लाख रुपए भी बरामद किए थे। मृत मामा की पहचान खेलसिंह पंर्द्रे के रूप में की गई थी, जिनकी उम्र 60 साल थी।

दरअसल मामा के पास साढ़े 8 लाख रुपए थे। जैसे ही इस बात की भनक भांजे रामसिंह उईके को हुई, वैसे ही उसने मामा की हत्या कर दी और शव को नहर के पास बने गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद भांजा रुपए लेकर फरार हो गया था। 

शरीर पर चोट के निशान भी थे

शव को बीते 24 अप्रैल को पुलिस ने बरामद कर लिया था। शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृत मामा 21 अप्रैल को अपने घर से गांव में ही बेटी के घर शादी में जाने के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इसके तीन दिन बाद खून से लथपथ उसका शव बरामद हुआ था।

Report by- Sunil

ये भी पढ़ें- भारत में आखिर कौन बनाता है EVM?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।