1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. जालंधर एयरपोर्ट का नाम बदला, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा

जालंधर एयरपोर्ट का नाम बदला, जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 01, 2026 04:58 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 05:04 pm IST

जालंधर एयरपोर्ट को पहले आदमपुर एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था। अब इसे श्री गुरु रविदास जी महाराज हवाई अड्डा कहा जाएगा। रविवार शाम जालंधर पहुंचने वाले लोगों को एयरपोर्ट का नया नाम देखने को मिलेगा।

Jalandhar Airport- India TV Hindi
आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला Image Source : X/ANI

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदल दिया गया है। अब यह एयरपोर्ट श्री गुरु रविदास जी महाराज हवाई अड्डा के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लुधियाना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन किया। हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी आगे के लिए रवाना हो गए। इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि करुणा और न्याय पर उनके विचार सरकार के कल्याणकारी कदमों का मूल आधार है। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।'' 

संत निरंजन दास से बातचीत भी करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।'' प्रधानमंत्री संत रविदास के अनुयायियों, रविदासिया समुदाय के एक पवित्र स्थान डेरा सचखंड बल्लां का दौरा कर रहे हैं। उनका डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से भी बातचीत का कार्यक्रम है, जिन्हें हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

जालंधर में क्या बोले पीएम मोदी?

जालंधर में पीएम मोदी ने कहा, "आज मेरा सौभाग्य मुझे डेरा सचखंड में दर्शन करने का मौका मिला। मैं पंजाब दी इस धरती को नमन करता हूं। मैं सभी को इस मंच से संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी जानते हैं कि मेरा रिश्ता संत रविदास जी की धरती काशी से है। काशी के वो घाट जहां संत रविदास जी की शिक्षा प्रकट हुई थी। वहां रविदास जी ने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। मैं पंजाब की वीर भूमि में आया हूं, ये रविदास जी की इच्छा है और मेरा सौभाग्य है। मैं डेरा सचखंड को प्रणाम करता हूं। हमारी केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में संत निरंजन दास जी को पद्मश्री से सम्मानित भी किया है, मैं उनके अनुयाइयो को बधाई देता हूं। मेरे जन्म दिन पर लिए इस डेरे में अरदास हुई थी। ये मेरे लिए छोटी बात नहीं है। थोड़ी देर पहले ही आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण हुआ है, अब उस एयरपोर्ट को संत श्री रविदास महराज केआर नाम से जाना जाएगा।"

यह भी पढ़ें-

नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ी, कहा- "यहां कोई आशाजनक नेता नजर नहीं आता", प्रदेश अध्यक्ष पर भी निकाली भड़ास

सीएम भगवंत मान ने किसानों को दी खुशखबरी, अब दक्षिण कोरिया के एक्सपर्ट बताएंगे आधुनिक खेती की टेक्नोलॉजी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।