जालंधर एयरपोर्ट को पहले आदमपुर एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था। अब इसे श्री गुरु रविदास जी महाराज हवाई अड्डा कहा जाएगा। रविवार शाम जालंधर पहुंचने वाले लोगों को एयरपोर्ट का नया नाम देखने को मिलेगा।
सीएम भगवंत मान ने एससी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देते हुए कहा कि साल 2020-21 की तुलना में अब बच्चों को ज्यादा छात्रवृत्ति दी जा रही है। 2024-25 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि रविदास बाणी अध्ययन केंद्र देश भर में अपने आप में एक अनूठी पहल होगी। गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और विचारधारा को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 9 एकड़ से अधिक भूमि आबंटित कर दी है।
जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जहां लुटेरों ने एक ज्वेलर पर पिस्तौल तान दी और उससे लाखों रुपये की नकदी और सोना लूटकर भाग गए। लुटेरों का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में NIA ने खालिस्तान समर्थकों सहित चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।
मार्च निकालने के बाद जब समूह पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के लिए एकत्र हुआ तो दूसरे समुदाय के स्कूटर सवार एक युवक से उनकी बहस हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि युवक ने धार्मिक नारे लगाए जबकि युवक का आरोप है कि उसे रोका गया।
मासूम बच्ची मां को याद कर घर में रो रही थी। इसी बात से गुस्सा होकर नाना-नानी 6 महीने की बच्ची की हत्या कर दिया। दोनों ने मासूम बच्ची के शव को ढाबे के पीछे फेंक दिया।
पंजाब के जालंधर में स्थित सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में खराबी का मामला सामने आया है। यहां अचानक ऑक्सीजन बंद होने की वजह से तीन मरीजों की मौत हो गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया गया है। डीएसपी करतारपुर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
जालंधर पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को सुलझा लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
गुजरात पुलिस ने पंजाब के जालंधर में पाकिस्तान के जासूस को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद मुर्तजा अली ने ISI को जानकारी मुहैया करवाई थी।
पंजाब के जालंधर में पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लैकआउट के दौरान ये हमला किया गया था।
India Pakistan War: जालंधर में ड्रोन हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको वायरल हो रहे इस वीडियो के पूरे सच के बारे में बताते हैं।
पंजाब भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर हुए विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है।
बीजेपी नेता के घर में धमाका होने से परिवार के लोग काफी डर गए। जिस वक्त घर के बाहर धमाका हुआ। बीजेपी नेता घर पर ही मौजूद थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
जालंधर में एक व्यक्ति के घर पर ग्रेनेड हमला किया गया, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली है।
नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। एनआईटी जालंधर में फैकल्टी पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस को एक और शख्स जीशान अख्तर के बारे में पता लगा है। वह 7 जून को ही जेल से बाहर आया था।
पंजाब के सीएम भगवंत मान जालंधर की जिस कोठी में शिफ्ट होने जा रहे हैं, वो करीब 176 साल पुरानी है। इस आलीशान घर का रेनोवेशन कराया जा रहा है। ये घर करीब 11 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें झील और खेत के अलावा सभी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।
जांच में पता चला है कि कार होशियारपुर निवासी पुनीत सूद उर्फ गांधी के नाम पर है। कार चालक के पास बरामद नकदी के कोई कानूनी दस्तावेज नहीं हैं। गिरफ्तारी के दौरान कार चालक और पुलिस अधिकारी के बीच विवाद भी हुआ।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़