1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. जालंधर: पीड़ित का बयान लेने गए ASI ने की शर्मनाक हरकत, CCTV वीडियो सामने आया तो नप गया

जालंधर: पीड़ित का बयान लेने गए ASI ने की शर्मनाक हरकत, CCTV वीडियो सामने आया तो नप गया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 24, 2025 10:29 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 10:29 pm IST

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया गया है। डीएसपी करतारपुर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Policemen taking bribe- India TV Hindi
रिश्वत लेता पुलिसकर्मी Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के जालंधर में पीड़ित का बयान लेने गए एएसआई ने जल्दी न्याय दिलाने के नाम पर पीड़ित से रिश्वत ले ली। खास बात यह है कि रिश्वत लेने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और पीड़ित ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना जालंधर देहात एरिया की है। यहां ड्यूटी करते एएसआई हरबंस सिंह ने एक घर में जाकर व्यक्ति से रिश्वत ली। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि गांव बुलंदपुर में एएसआई पीड़ित की शिकायत पर उसके घर बयान लेने के लिए गए थे। इसके बाद जल्द कार्रवाई करने की एवज में एएसआई ने रिश्वत की मांग रखी। घर में मौजूद पीड़ित पक्ष ने एएसआई को रिश्वत दी तो रिश्वत लेने की घटना घर में लगे कैमरे में कैद हो गई। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी करतारपुर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

छह दिन पुराना है वीडियो

एएसआई के रिश्वत लेने का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद करतारपुर के डीएसपी विजय कंवर पाल का बयान आया सामने आया है। उन्होंने कहा कि एएसआई को लाइन हाजिर कर जांच की शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने कहा कि देहात के थाना मकसूदा के एएसआई द्वारा रिश्वत लेते की एक सीसीटीवी वीडियो वायरल सामने आई थी। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक एएसआई घर में जाकर व्यक्ति से रिश्वत ले रहा है। जांच करने पर पता चला कि थाना मकसूदा में तैनात एएसआई हरबंस सिंह रिश्वत लेते हुए की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसके बाद एएसआई को लाइन हाजिर करके उसे पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 6 दिन पुराना है। आरोपी एएसआई के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

(जालंधर से परमजीत सिंह की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।