1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पटियाला में PM मोदी की रैली से पहले दीवारों पर लिखे गए खालिस्तानी नारे, हरकत में आई पुलिस

पटियाला में PM मोदी की रैली से पहले दीवारों पर लिखे गए खालिस्तानी नारे, हरकत में आई पुलिस

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Malaika Imam
 Published : May 22, 2024 11:45 am IST,  Updated : May 22, 2024 11:46 am IST

पटियाला में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने की घटना सामने आई है। पटियाला में पीएम मोदी की पहली रैली से पहले ये मामला सामने आया है।

पटियाला में खालिस्तानी नारे- India TV Hindi
पटियाला में खालिस्तानी नारे

पंजाब के पटियाला में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून ने ली है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर मौजूद रही। दरअसल, 23 मई को पटियाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उससे पहले पटियाला में खालिस्तानी नारे दीवारों पर लिखे गए। ऐसे में पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। स्थिति पर बेहद करीब से नजर रखी जा रही है। 

नारे लिखे जाने की घटना 

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए थे। करोलबाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के नीचे खालिस्तान के समर्थक नारे लिखे हुए थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इन नारों को मिटाया था। दिल्ली में इससे पहले भी दीवारों पर इस तरह के नारे लिखे जाने की घटना सामने आई थी। इस पूरे मामले की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरुपवंत सिंह पन्नू ने ली, जिसके बाद मेट्रो पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पटियाला में खालिस्तानी नारे
Image Source : INDIATVपटियाला में खालिस्तानी नारे

कौन है गुरुपवंत सिंह पन्नू?

गुरुपवंत सिंह पन्नू इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, अमेरिका में उसकी कथित तौर पर हत्या की कोशिश की गई थी। हत्या की साजिश का आरोप भारत पर लगाया गया। हालांकि, भारत ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। इसी गुरुपवंत सिंह पन्नू ने दिल्ली के बाद अब पटियाला में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखवाए जाने की जिम्मेदारी ली है।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।