1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम की आंतरिक रिपोर्ट में सामने आई ये जानकारी

पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम की आंतरिक रिपोर्ट में सामने आई ये जानकारी

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 23, 2025 09:49 am IST,  Updated : Oct 23, 2025 09:59 am IST

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने अपने बेटे अकील अख्तर की मौत पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस बीच अकील के पोस्टमार्टम की आंतरिक रिपोर्ट भी सामने आई है।

अकील अख्तर और मोहम्मद मुस्तफा- India TV Hindi
अकील अख्तर और मोहम्मद मुस्तफा Image Source : REPORTER INPUT AND ANI

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व डीजीपी (ह्यूमन राइट्स) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम की आंतरिक रिपोर्ट में अखिल अख्तर के दाये बाजू में कोहनी के करीब 7 सेंटीमीटर नीचे सिरिंज का निशान मिला है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अकील ड्रग्स का आदी था लेकिन वो किस तरह का ड्रग लेता था और क्या ये ड्रग इंजेक्शन के माध्यम से लिया जाता था। इस पर कुछ भी नहीं कहा गया है। 

अकील के बाजुओं पर सीरिंज लगाने के निशान

हालांकि मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि ड्रग एडिक्ट व्यक्ति आमतौर पर अपने बाये बाजू में सिरिंज के माध्यम से ड्रग्स की डोज लेता है क्योंकि ऐसा करना आसान होता है। लेकिन अकील के बाजुओं पर सीरिंज लगाने के कई निशान नहीं मिले हैं जोकि आमतौर पर किसी भी ड्रग एडिक्ट व्यक्ति के बाजुओं पर दिखाई देते हैं। पोस्टमार्टम के दौरान दाएं बाजू पर एक सिंगल सीरिंज मार्क ही दिखाई दिया है। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा पुलिस की SIT ने ACP विक्रम नेहरा की अगवाई में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मुस्तफ़ा परिवार को जांच के लिए बुलाया

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अक़ील अख़्तर की मौत के मामले की जांच में शामिल होने के लिये मुस्तफ़ा परिवार को पंचकूला पुलिस ने बुलाया है। संभावना है कि जल्द ही मुस्तफ़ा परिवार जांच में शामिल होगा। मामले की जांच कर रहे SIT के HEAD ACP विक्रम नेहरा ने कहा है कि अक़ील अख़्तर की मौत के कारण का पता लगाना जांच की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उसकी मेडकिल हिस्ट्री भी जांची जाएगी और हर पहलू को बारीकी से खंगाला जाएगा। उन्होंने पंचकूला में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वीडियो को देखने से पारिवारिक विवाद जरूर लग रहा है लेकिन जांच की जाएगी। 

 मुस्तफा का दावा- ड्रग्स लेता था बेटा

वहीं, मुस्तफा ने अपने बेटे को खोने को "एक पिता के लिए सबसे बड़ा दुख" बताया और इस बात पर ज़ोर दिया कि अकील 18 साल से ड्रग्स की लत से जूझ रहा था। उन्होंने अपने बेटे की मौत का कारण ओवरडोज़ बताया, और गड़बड़ी के आरोपों को "छोटी राजनीति" बताया। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए अपने इकलौते बेटे को खोने से बड़ा कोई दर्द नहीं होता। मुस्तफा ने कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा...अगर मैं दोषी हूं, तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।