1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब: लुधियाना में पूनम पांडे नाम की महिला की पति ने हत्या की, सिर में मारी गोली, सामने आई ये वजह

पंजाब: लुधियाना में पूनम पांडे नाम की महिला की पति ने हत्या की, सिर में मारी गोली, सामने आई ये वजह

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 20, 2025 11:36 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 12:17 am IST

पंजाब के लुधियाना में पूनम पांडे नाम की महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। पति ने महिला के सिर में गोली मारी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Poonam Pandey- India TV Hindi
पूनम पांडे Image Source : REPORTER INPUT

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में पूनम पांडे नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम पूनम के पति विक्रम पांडे ने दिया। पति ने पिस्टल से गोलियां चलाईं, जो पूनम के सिर में लगीं। इसके बाद पूनम को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिन दहाड़े घटी इस घटना की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू की।

क्या है पूरा मामला?

जीटीबी नगर मुंडियां इलाके में शनिवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के आसपास दिनदहाड़े एक 50 वर्षीय महिला पूनम पांडे की उनके पति विक्रम पांडे द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला घर में अपनी बेटी साक्षी के साथ थी, तभी आरोपी विक्रम आया और फायरिंग की। पूनम के सिर में पीछे से गोली लगी और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि इस घटना में पूनम की बेटी साक्षी किसी तरह बच गई, लेकिन वह गहरे सदमे में है।

वारदात के कुछ घंटे बीत जाने के बाद इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी घर में प्रवेश करता, कुछ देर रुकता, बाहर जाकर पिस्टल लोड करता और फिर लौटकर दो राउंड फायरिंग करता दिख रहा है।

जमालपुर पुलिस ने मौके का मुआयना किया, साक्ष्य जुटाए और बेटी के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

फिलहाल आरोपी विक्रम पांडे अभी फरार है। पुलिस को अपनी प्राथमिक जांच में यह पता चला है आरोपी ने अपनी बेटी और पत्नी के साथ चल रहे घरेलू विवाद के चलते यह गोली चलाई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में बलविंदर कौर (प्रभारी थाना जमालपुर, लुधियाना ) का बयान भी सामने आया है। (इनपुट: तुषार भारती, लुधियाना)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।