1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में काउंटिंग पूरी होने से पहले ही जीते 80 उम्मीदवार, यहां देखें रिजल्ट

पंजाब में काउंटिंग पूरी होने से पहले ही जीते 80 उम्मीदवार, यहां देखें रिजल्ट

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 29, 2026 09:40 am IST,  Updated : May 29, 2026 09:40 am IST

Punjab Local Body Elections में AAP ने वोटों की गिनती पूरी होने से पहले ही बड़ी बढ़त बना ली क्योंकि उसके 63 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए। बठिंडा में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार बिना किसी वोटिंग के जीते हैं।

AAP candidates win unopposed- India TV Hindi
पंजाब में 80 उम्मीदवार ऐसे हैं जो बिना वोटिंग के ही निर्विरोध जीत गए। Image Source : ANI

पंजाब के Local Body Elections की काउंटिंग शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई, लेकिन इससे पहले ही 80 कैंडिडेट्स ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली। इन प्रत्याशियों के खिलाफ किसी भी राजनीतिक पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं दाखिल किया था। इन निर्विरोध विजेताओं में AAP सबसे आगे है। उसके 63 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की। साथ ही, शिरोमणि अकाली दल यानी SAD के 9, 7 निर्दलीय और कांग्रेस का 1 उम्मीदवार बिना वोटिंग के ही जीत गया। ऐसे में Punjab Local Body Elections 2026 की काउंटिंग पूरी होने से पहले ही AAP को बड़ी चुनावी बढ़त मिल गई।

बठिंडा में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Punjab Local Body Elections 2026 में बठिंडा में 14, फिरोजपुर में 13, अमृतसर में 12, संगरूर में 8, फरीदकोट में 8, गुरदासपुर में 4, पटियाला में 4, लुधियाना में 4, SAS Nagar में 4, रूपनगर में 3, बरनाला में 2, मोगा में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1 और तरन तारण में 1 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। इन नगर निगमों के बाकी वार्डों में अभी वोटों की गिनती चल रही है।

पंजाब में आज 103 स्थानीय निकायों का आएगा रिजल्ट

बता दें कि पंजाब में आज (शुक्रवार को) 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों के लिए हुए चुनावों के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। जिन नगर निगमों में चुनाव हुए हैं उनमें मोहाली, बरनाला, कपूरथला, बठिंडा, अबोहर, बटाला, मोगा और पठानकोट शामिल हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन Local Body Elections को सियासी रूप से काफी अहम माना जा रहा है। यहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को Congress, SAD और BJP से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

2027 से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा स्थानीय निकाय चुनाव

पंजाब चुनाव आयोग के मुताबिक, वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी भी सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जा रही है। पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों को पंजाब की सियासत के लिए सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इस रिजल्ट का प्रभाव 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की स्ट्रैटेजी पर भी पड़ सकता है।

क्लिक करके देखें पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव का पूरा रिजल्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।