1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. जालंधर पश्चिम उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे संजय सिंह का बड़ा हमला, कहा- बीजेपी चोरों की पार्टी है

जालंधर पश्चिम उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे संजय सिंह का बड़ा हमला, कहा- बीजेपी चोरों की पार्टी है

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 07, 2024 08:47 am IST,  Updated : Jul 07, 2024 09:10 am IST

पंजाब में संजय सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। साथ ही बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए आप नेता ने कहा कि हमने साइकिल चोरों, बाइक चोरों के बारे में सुना है, लेकिन बीजेपी एक अलग तरह की चोर है।

संजय सिंह- India TV Hindi
संजय सिंह Image Source : PTI

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शनिवार को पंजाब में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर राज्य की 'आप' सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। बता दें कि 10 जुलाई को जालंधर पश्चिम (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। इसे लेकर एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की।

सीएम मान की तारीफ

भगवंत मान को लेकर AAP नेता ने कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए "ऐतिहासिक" काम किया है। पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी ने इस उपचुनाव के लिए मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है। यह उपचुनाव शीतल अंगुराल के ‘आप’ विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद कराया गया है। अंगुराल ‘आप’ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और अब उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार हैं। 

भाजपा-शिअद पर हमला

संजय सिंह ने कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर आप सरकार के खिलाफ "दुष्प्रचार" करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोगों के लिए कुछ नहीं किया। आप नेता ने कहा कि शिअद के शासनकाल में अकाली नेता 'गुंडागर्दी' में लिप्त थे, जबकि भाजपा 'चोरों की पार्टी' है। उन्होंने कहा कि यह अन्य पार्टियों से विधायक और चुनाव चिन्ह चुराती है। 

"बीजेपी अलग तरह की चोर"

संजय सिंह ने कहा, "हमने साइकिल चोरों, बाइक चोरों के बारे में सुना है, लेकिन बीजेपी एक अलग तरह की चोर है। यह विधायकों और राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्होंने को चुराती है। यहां भी बीजेपी ने हमारे विधायक चुरा लिए, जिसकी वजह से यह उपचुनाव हो रहा है।"

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।