1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. फिर विवादों में स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह, गुस्से में महिला पर फेंका पेपर का टुकड़ा फिर जड़ा थप्पड़-VIDEO

फिर विवादों में स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह, गुस्से में महिला पर फेंका पेपर का टुकड़ा फिर जड़ा थप्पड़-VIDEO

 Published : Mar 23, 2025 05:53 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 05:59 pm IST

स्वंयभू पादरी बजिंदर सिंह महिला को पीटते हुए नजर आया है। इसके साथ ही उसने अपने ऑफिस में बैठे लोगों पर गुस्से में फोन फेंक कर मारा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

महिला को थप्पड़ मारता है बजिंदर सिंह- India TV Hindi
महिला को थप्पड़ मारता है बजिंदर सिंह Image Source : INDIA TV

पंजाब के स्वयंभू धर्मगुरु और पादरी बजिंदर सिंह जो पहले से ही यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हुआ है। बजिंदर सिंह को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

महिला को मारता है थप्पड़

वीडियो में दिख रहा है कि बजिंदर सिंह अपने ऑफिस में एक बच्चे के साथ बैठी महिला पर पेपर का टुकड़ा फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ सेकेंड बाद महिला उनके पास आती है, जिसके बाद वह उसे धक्का देते हुए नजर आता है और थप्पड़ भी मारता है। 

लोग करने लगते हैं बीच-बचाव

दोनों के बीच झगड़ा होने के कारण तनाव बढ़ जाता है। ऑफिस में मौजूद अन्य लोग दोनों को दूर करने और बीच-बचाव करने के लिए उठ खड़े होते हैं। इसके बावजूद बजिंदर सिंह और महिला के बीच तीखी नोकझोंक होती रहती है।

एक शख्स को मारता है फोन फेंककर 

इसके पहले बजिंदर सिंह अपने ऑफिस में बैठे एक शख्स को गुस्से में फोन फेंक कर मारता है। बाद में महिला के साथ तीखी नोकझोंक हो जाती है। हालांकि, इस संबंध में स्वयंभू पादरी या पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

इसके खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

एक हफ्ते पहले ही बजिंदर सिंह 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में छह अन्य आरोपियों के साथ मोहाली की एक अदालत में पेश हुए थे। स्वयंभू पादरी के खिलाफ 3 मार्च को गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए गया था।

2018 में एक महिला के साथ किया दुष्कर्म

20 जुलाई, 2018 को माजरी में चर्च चलाने वाले बजिंदर सिंह को जीरकपुर की एक महिला के साथ 'दुष्कर्म' करने के आरोप में दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे उस समय पकड़ा जब वह लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाला था।

महिला को जाल में फंसाया

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि सिंह 2017 में उसके संपर्क में आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया। पुलिस ने कहा कि वह उसके स्वयंसेवकों की टीम का हिस्सा बन गई थी जो उसके कार्यक्रम की सुरक्षा का काम देखती थी।

पीड़ित महिला को बजिंदर सिंह ने दी धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सिंह ने मोहाली स्थित अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया। बाद में धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की या उसकी मांगें पूरी नहीं कीं तो वह वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर देगा। अप्रैल 2018 में उसने आखिरकार पादरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सिंह गायब हो गया था।

जमानत पर बाहर है बजिंदर सिंह

2 मार्च को जालंधर में बजिंदर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के एक अलग मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई थी। स्वयंभू धर्मगुरु फिलहाल जीरकपुर मामले में जमानत पर बाहर है। जालंधर मामले में उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है, मोहाली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जालंधर के पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।