1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. आखिर कौन है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह, उसे क्यों कहते हैं 'भिंडरांवाले 2.0'? जानें खास बातें

आखिर कौन है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह, उसे क्यों कहते हैं 'भिंडरांवाले 2.0'? जानें खास बातें

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 18, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Mar 18, 2023 09:57 pm IST

पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक गुट वारिस पंजाब दे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। गुट का प्रमुख अमृतपाल सिंह फरार है। आखिर कौन है ये अमृतपाल सिंह और उसे क्यों कहते हैं भिंडरावाला-टू, जानिए खास बातें-

who is amritpal singh- India TV Hindi
आखिर कौन है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह Image Source : FILE PHOTO

पंजाब: पुलिस ने जानकारी दी है कि वारिस पंजाब दे के खिलाफ शनिवार को बड़ा अभियान चलाया गया है जिसके तहत 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारिस पंजाब दे के समर्थकों के पास से काफी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह फरार बताया जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से पंजाब में संवेदनशील गतिविधियों को हवा दे रहा था और लोगों को उकसा रहा था। इससे पहले उसने अपने समर्थक की रिहाई के लिए अजनाला थाने पर समर्थकों के साथ धावा बोला था। उसने पुलिस पर अपने समर्थक को बेवजह परेशान करने का इल्जाम लगाया था। हाल में पुलिस को उसके खिलाफ कई तरह की जानकारियां मिली थीं जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। अभियान के शुरू होने के बाद पंजाब में इंटरनेट की सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है।

आखिर कौन है अमृतपाल, उसे क्यों 'भिंडरांवाले 2.0' कहा जाता है?

1. अमृतपाल सिंह के बारे में बात करें तो जब से उसका नाम सामने आया है वो एक विवादास्पद सिख नेता के तौर पर आया है, जो 2022 में एक दुर्घटना में मारे गए दीप सिद्धू द्वारा गठित वारिस पंजाब दे का प्रमुख है।

2. उसकी उम्र 30 साल है और वह भिंडरावाले की तरह ही कपड़े पहनता है, जिसे ऑपरेशन ब्लूस्टार के दौरान मार दिया गया था। उनके समर्थक उन्हें 'भिंडरावाले 2.0' कहते हैं।

3. अमृतपाल सिंह दुबई में काम करता था और साल 2022 में भारत आया और यहां वह वारिस पंजाब दे का प्रमुख बन बैठा।

4. अमृतपाल सिंह के समर्थकों की संख्या काफी ज्यादा है, बड़ी संख्या में उसके अनुयायी हैं और वह अपने अनुयायियों से घिरे हथियारों से लैस घूमते हुए देखा जाता है।

5. अमृतपाल सिंह अमृतसर जिले के बाबा बकाला कस्बे के अंतर्गत आने वाले जल्लू-पुर खैरा गांव का रहने वाला है।

6. वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक इस नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ही चेतावनी जारी की थी। जिसमें उसने कहा था "अमित शाह ने कहा था कि वह खालिस्तान आंदोलन को बढ़ने नहीं देंगे। मैंने कहा था कि इंदिरा गांधी ने भी ऐसा ही किया था और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको भी परिणाम भुगतने होंगे। अगर गृह मंत्री कहते हैं कि अमृतपाल सिंह ने कहा, 'हिंदू राष्ट्र' की मांग करने वालों की तरह, फिर मैं देखूंगा कि क्या वह गृह मंत्री बने रहते हैं।

ये भी पढ़ें:

पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की, अमृतपाल सिंह फरार, 78 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र में भी विरोधियों की ठठरी बांध देगें...सियासी बवाल पर बोले बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।