1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: झुंझुनू में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे

राजस्थान: झुंझुनू में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे

 Published : Apr 19, 2022 05:17 pm IST,  Updated : Apr 19, 2022 05:17 pm IST

पिकअप वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के थे और मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 किशोर और 2 महिलाएं शामिल हैं वहीं, 8 लोग घायल हुए हैं।

Road Accident- India TV Hindi
Road Accident Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जयपुर: राजस्थान के झुंझुनू जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा जाने की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के अनुसार जिले के गुढ़ा गौडजी थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक पिकअप जीप सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। उन्होंने बताया कि पिकअप में सवार लोग एक ही परिवार के थे और मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। अहीरों की ढाणी (कृष्ण नगर) के ये लोग लोहार्गल अस्थि विसर्जन करने गए थे। गाड़ी में 18 लोग सवार थे। लौटते समय दुर्घटना हो गई।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 किशोर और 2 महिलाएं शामिल हैं वहीं, 8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को झुंझुनूं के BDK अस्पताल लाया गया। घटना जिले के गुढागौड़जी की है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।