1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Highlights: अजमेर नगर निगम चुनाव में सभी 80 वार्ड के नतीजे सामने आए, जानें कौन निकला आगे

Highlights: अजमेर नगर निगम चुनाव में सभी 80 वार्ड के नतीजे सामने आए, जानें कौन निकला आगे

 Reported By: Manish Bhattacharya,  Written By: Rituraj Tripathi
 Updated : Sep 14, 2026 02:26 pm IST

राजस्थान के निकाय चुनाव के लिए 2 चरणों में वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे आज सामने आ गए हैं। अजमेर नगर निगम के चुनाव नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स यहां जानिए।

ajmer nagar nigam election result 2026- India TV Hindi
अजमेर नगर निगम के नतीजे Image Source : INDIA TV

अजमेर: आज राजस्थान के निकाय चुनाव के नतीजों का दिन है। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। ऐसे में अगर आप अजमेर नगर निगम के नतीजे जानना चाहते हैं तो उसके पल-पल के अपडेट्स यहां मिलेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान के निकाय चुनाव के लिए 2 चरणों (9 और 11 सितंबर) में वोटिंग हुई थी और आज यानी 14 सितंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी हो गया। पहले चरण में 162 निकायों में वोटिंग प्रतिशत 76.41% रहा और दूसरे चरण में 147 निकायों में यह 71.69% था। दोनों चरणों की कुल वोटिंग 74.05% रही।

राजस्थान में हो रहे इन चुनावों में 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं के कुल 10,245 वार्ड शामिल हैं, और इनमें लगभग 1.44 करोड़ योग्य मतदाता हैं। अगर अजमेर नगर निगम की बात करें तो 2026 के निकाय चुनावों के लिए इसमें 80 वार्ड हैं। चुनाव के नतीजों पर सबकी नजर रहेगी क्योंकि BJP और कांग्रेस इस ऐतिहासिक शहर में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे। नतीजों से निकाय में राजनीतिक संतुलन और नई नगर निगम बनाने वाले पार्षदों का पता चलेगा।

2021 में क्या रहे थे नतीजे?

2021 में हुए पिछले अजमेर नगर निगम चुनाव में, BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 80 में से 48 वार्ड जीते थे। इस दौरान कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक वार्ड जीता था। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 13 सीटें हासिल की थीं।

बता दें कि राजस्थान के शहरी स्थानीय निकायों के लिए मेयर और चेयरपर्सन का चुनाव 21 सितंबर को होगा, और इसके बाद 22 सितंबर को डिप्टी मेयर, डिप्टी चेयरपर्सन और वाइस-प्रेसिडेंट के चुनाव होंगे।

ajmer nagar nigam election result 2026 live

Auto Refresh
Refresh
  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    सभी 80 वार्ड के नतीजों की लिस्ट देखें

    अजमेर के सभी 80 वार्डों के नतीजे सामने आ गए हैं। इसकी पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

  • 12:46 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अजमेर नगर निगम चुनाव में सभी 80 वार्ड के नतीजे सामने आए

    अजमेर नगर निगम चुनाव में सभी 80 वार्ड के नतीजे सामने आए हैं। कांग्रेस को 37 वार्ड में जीत मिली है। वहीं बीजेपी के खाते में 32 वार्ड आए हैं। 11 वार्ड पर अन्य को जीत मिली है।

  • 11:56 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    80 वार्ड में से 55 के नतीजे सामने आए

    अजमेर में 80 वार्डों में से 44 के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां बीजेपी ने 24 वार्डों में जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस ने 26 वार्डों में जीत हासिल की है। 5 वार्डों में अन्य ने जीत हासिल की है।

  • 10:58 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अजमेर में 80 वार्डों में से 44 के नतीजे सामने आए, अभी कांग्रेस आगे

    अजमेर में 80 वार्डों में से 44 के नतीजे सामने आ गए हैं। अजमेर में 22 पर कांग्रेस, 16 पर बीजेपी और बाकी पर 6 लोगों को जीत मिली है। यानी अभी कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है।

  • 10:49 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अब तक 32 वार्डों के नतीजे सामने आए

    अजमेर नगर निगम में अब तक 32 वार्डों में से 17 में बीजेपी और 11 में कांग्रेस को जीत मिली है।

  • 10:39 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    वार्ड 17, 19, 27, 40, 42, 43, 45, 54, 65 और 67 के नतीजे आए

    अजमेर में वार्ड 17 से भाजपा के बालेश गोयल की जीते हैं। वार्ड 19 से कांग्रेस के चंद्रशेखर बालोठिया की जीत हुई है। वार्ड 27 से निर्दलीय उम्मीदवार विनोद कुमार की जीत हुई है। वार्ड 40 से भापजा के सुनील सिंह की जीत हुई है। वार्ड 42 से भाजपा के संदीप माकीजानी को जीत मिली है। वार्ड 43 से कांग्रेस की काजल यादव की जीत मिली है। वार्ड 45 से कांग्रेस के ऋषि वंसीवाल को जीत मिली है। वार्ड 54 से कांग्रेस की प्रीति माहुर को जीत मिली है। वार्ड 65 से कांग्रेस के नौरत गुर्जर को जीत मिली है। वार्ड 67 से भाजपा की नलिनी शर्मी की जीत हुई है।

  • 9:54 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अजमेर में अभी तक 21 वार्ड के रिजल्ट सामने आए

    अजमेर में अभी तक 21 वार्ड के रिजल्ट सामने आ गए हैं। इसमें 11 वार्ड में भाजपा की जीत हुई है, जबकि 8 में कांग्रेस जीती है। 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है।

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    वार्ड नंबर 7, 14, 16, 20, 41, 55 और 63 के नतीजे आए

    अजमेर में वार्ड 7 से भाजपा के विवेक रावत की जीत हुई है। वार्ड 14 से निर्दलीय उम्मीदवार अजहर खान की जीत हुई है। वार्ड 16 से भाजपा के तरुणा गोयल की जीत हुई है। वार्ड 20 से भाजपा के राजेश शर्मा की जीत हुई है। वार्ड 41 से भाजपा के सुनील सिंह जीते हैं। वार्ड 55 से कांग्रेस के विनोद असनानी की जीत हुई है और वार्ड 63 से भाजपा के उदयवीर सिंह को जीत मिली है। 

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    वार्ड 1 और 2 के नतीजे सामने आए

    अजमेर में वार्ड 1 और 2 के नतीजे भी सामने आ गए हैं। वार्ड 1 से भाजपा के विनोद डीडवानिया की जीत हुई है और वार्ड 2 से कांग्रेस के कमल बैरवा की जीत हुई है।

  • 9:35 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    वार्ड 59 से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता चौहान ने भाजपा की मधु शेखावत को हराया

    वार्ड 59 से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता चौहान ने भाजपा की मधु शेखावत को हरा दिया है। मधु शेखावत को मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन उन्हें बबीता चौहान ने हरा दिया।

  • 9:33 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    वार्ड नंबर 4, 53, 54 और 59 के नतीजे सामने आए

    अजमेर में वार्ड नंबर 4, 53, 54 और 59 के नतीजे सामने आ गए हैं। वार्ड 4 से भाजपा की मोनिका जैन की जीत हुई है। वार्ड 53 से निर्दलीय उम्मीदवार कैलाश कोमल की जीत हुई है। वार्ड 54 से कांग्रेस की प्रीति मुहर की जीत हुई है और वार्ड 59 से कांग्रेस की बबीता चौहान की जीत हुई है।

  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    80 वार्ड में 360 प्रत्याशियों का फैसला

    अजमेर में 80 वार्ड में 360 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। सियासी गलियारों में भी नतीजों पर नजर बनी हुई है। 

  • 9:21 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कांग्रेस ने अजमेर नगर निगम का वार्ड 59 जीता

    कांग्रेस उम्मीदवार बबीता ने अजमेर नगर निगम का वार्ड 59 जीत लिया है। नतीजों के अपडेट के अनुसार, यह वार्ड सामान्य (महिला) श्रेणी के लिए आरक्षित था।

     

  • 9:12 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अजमेर में निकाय चुनाव में 65.48% मतदान

    अजमेर में नगर निगम चुनाव में 65.48 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें 11 सितंबर को सभी 80 वार्डों में वोट डाले गए। आज वोटों की गिनती जारी है, इसलिए अब सबकी नजरें वार्ड-वार नतीजों पर हैं। देखना ये होगा कि यहां किसे मजबूती हासिल होती है।

  • 8:42 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अजमेर मेयर का पद जनरल (महिला) कैटेगरी के लिए आरक्षित

    अजमेर नगर निगम में मेयर का पद जनरल (महिला) कैटेगरी के लिए आरक्षित किया गया है। मेयर का चुनाव जनता सीधे नहीं, बल्कि नए चुने गए पार्षद करेंगे। वोटों की पूरी गिनती और नए नगर निकाय के गठन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

  • 8:33 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    पिछले अजमेर नगर निगम चुनाव में क्या हुआ था?

    पिछले अजमेर नगर निगम चुनाव 2021 में हुए थे। इसमें BJP ने बड़ी जीत हासिल की थी और 80 में से 48 वार्ड जीते थे। इस दौरान कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक वार्ड और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 13 सीटें हासिल की थीं।

     

  • 8:04 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    वोटों की गिनती शुरू हुई

    अजमेर चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जल्द ही शुरुआती रुझान सामने आ जाएंगे। गौरतलब है कि अजमेर, राजस्थान का एक प्रसिद्ध शहर है, जहां दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। ऐसे में यहां के नगर निगम के चुनाव नतीजों को लेकर भी लोग नजर बनाए हुए बैठे हैं।

  • 7:41 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    वोटों की गिनती 8 बजे से शुरू होगी

    अजमेर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज (14 सितंबर) सुबह 8 बजे शुरू होगी। नगर निगम के चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने की उम्मीद है। नतीजों से अजमेर के 80 वार्ड वाले नगर निगम की संरचना तय होगी और मेयर के चुनाव की राह भी साफ होगी।

  • 6:58 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अजमेर नगर निगम के चुनाव के नतीजे आज आएंगे सामने

    अजमेर के नगर निगम के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में नगर निगम के चुनाव 2 चरणों में हुए थे। पहले चरण के लिए 9 सितंबर को वोटिंग हुई थी और दूसरे चरण के लिए 11 सितंबर को वोटिंग हुई थी। आज अजमेर के चुनाव नतीजों में ये साफ हो जाएगा कि किस प्रत्याशी का भाग्य चमकेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।