1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कानून व्यवस्था बेहद खराब, खतरे में निवेश और पर्यटन: अनुराग ठाकुर

राजस्थान में कानून व्यवस्था बेहद खराब, खतरे में निवेश और पर्यटन: अनुराग ठाकुर

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 09, 2023 04:23 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 04:35 pm IST

'राजस्थान की वो छवि नहीं है जो बन रही है। कानून व्यवस्था चरमरा रही है। इसे जितना बचाया जा सके वो अच्छा रहेगा।'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर Image Source : PTI

राजस्थान के उदयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही सरकार पर राज्य की छवि खराब करने का आरोप भी लगाया। अनुराग ठाकुर ने कहा, ''राजस्थान की वो छवि नहीं है जो बन रही है। कानून व्यवस्था चरमरा रही है। इसे जितना बचाया जा सके वो अच्छा रहेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे निवेश और पर्यटन दोनों पर प्रभाव पड़ता है जो आगे चलकर रोजगार पर प्रभाव डालता है।''

पहले भी अशोक गहलोत पर कर चुके हैं हमला

इससे पहले भी अनुराग ठाकुर अशोक गहलोत पर जुबानी हमला कर चुके हैं। पिछले साल नवंबर के महीने में भी केंद्रीय मंत्री राजस्थान पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि 'जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने पूरे राजस्थान को लाल रंग में रंगने का काम किया है।'

'राजस्थान को अपराध में नंबर 1 बना दिया है'

उन्होंने कहा था, 'पिछले चार साल में राजस्थान को अपराध में नंबर 1 बना दिया है। जो कभी पर्यटन के लिए नंबर वन हुआ करता था, वह अब अपराध में आगे बढ़ गया है। यहां महिलाएं असुरक्षिंत हैं, दलित अत्याचार के मामले बढ़ गए हैं।' ठाकुर ने कहा था, 'काग्रेस के पूर्व मंत्री और नेता की बेटी ही यदि असुरक्षित हैं तो आमजन का क्या होगा?'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।