1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कोरोना वायरस से गांवों को बचाना अगली बड़ी चुनौती, CM अशोक गहलोत ने कहा

कोरोना वायरस से गांवों को बचाना अगली बड़ी चुनौती, CM अशोक गहलोत ने कहा

 Written By: Bhasha
 Published : May 12, 2020 03:25 pm IST,  Updated : May 12, 2020 03:25 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों का आवागमन शुरू होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण गांवों में नहीं फैले यह सुनिश्चित करना अगली बड़ी चुनौती है।

कोरोना वायरस से गांवों को बचाना अगली बड़ी चुनौती, CM अशोक गहलोत ने कहा- India TV Hindi
कोरोना वायरस से गांवों को बचाना अगली बड़ी चुनौती, CM अशोक गहलोत ने कहा Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों का आवागमन शुरू होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण गांवों में नहीं फैले यह सुनिश्चित करना अगली बड़ी चुनौती है। गहलोत मंगलवार को जयपुर एवं अजमेर संभाग के विधायकों और सांसदों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे संकट को लेकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राजस्थान के श्रमिक और प्रवासी अब लौटने लगे हैं और उन्हें निश्चित अवधि के पृथक-वास में रहना होगा। गहलोत ने जनप्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि लौटने पर प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों का स्वागत हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना वायरस संक्रमण गांवों में नहीं फैले।

उन्होंने कहा कि गांवों को इस घातक वायरस से बचाए रखना होगा और यह अगली बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि लगभग 19 लाख प्रवासियों ने घरवापसी के लिए पंजीकरण करवाया है। चार पांच लाख लोग ऐसे हैं जो राजस्थान से अपने अपने गृह राज्यों को जाना चाहते हैं।

जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को दिग्भ्रमित किया गया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने जयपुर व जोधपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों को छूट दी जिस कारण कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए। गहलोत ने कहा कि किसी महामारी के समय सरकार ऐसी छूट कैसे दे सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।