1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान को अब कंपकंपाएगी हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं, शीतलहर की चेतावनी

राजस्थान को अब कंपकंपाएगी हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं, शीतलहर की चेतावनी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2021 01:04 pm IST,  Updated : Dec 16, 2021 01:04 pm IST

शुक्रवार को एक बार फिर हिमालय की तरफ से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं का प्रभाव राज्य में शुरू होगा, इससे 17 से 20 दिसंबर के दौरान बीकानेर, जयपुर संभाग व आसपास के जिलों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है।

rajasthan winter- India TV Hindi
राजस्थान को अब कंपकंपाएगी हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं, शीतलहर की चेतावनी Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Highlights

  • उत्तरी सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट आने का अनुमान
  • राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का दौर जारी
  • बीकानेर, जयपुर संभाग व आसपास के जिलों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना

जयपुर: मौसम विभाग ने शुक्रवार से राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तरी सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। इस बीच राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य के नागौर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस , चुरू में 4.6 डिग्री, गंगानगर में 4.9 डिग्री, फतेहपुर में 5.2 डिग्री, बीकानेर में 6.0 डिग्री, जैसलमेर में 6.4 डिग्री व पिलानी में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 20.6 से 25.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कम तीव्रता के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बृहस्पतिवार को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश की संभावना काफी कम है।

वहीं शुक्रवार को एक बार पुनः हिमालय की तरफ से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं का प्रभाव राज्य में शुरू होगा, इससे 17 से 20 दिसंबर के दौरान बीकानेर, जयपुर संभाग व आसपास के जिलों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।