1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में 33 नए मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2600 के पार, अब तक 61 की मौत

राजस्थान में 33 नए मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2600 के पार, अब तक 61 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 10:05 am IST,  Updated : May 01, 2020 10:05 am IST

घातक कोरोना वायरस लगातार राजस्थान में अपनी जड़ें मजबूत करता जा रहा है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में भीतर कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हैं।

Coronavirus Cases in Rajasthan- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Rajasthan Image Source : AP

घातक कोरोना वायरस लगातार राजस्थान में अपनी जड़ें मजबूत करता जा रहा है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में भीतर कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2600 के पार पहुंच गई है। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार सुबह तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2617 पहुंच गई है। यहां सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर से आए हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 900 के पार पहुंच गई है। 

राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में 33 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे अधिक 11 मामले अजमेर से सामने आए हैं। वहीं जयपुर से 6 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में कोरोना वायरस के 7 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा जोधपुर से 1 और राजसमंद जिले से 1 मरीज सामने आया है।

Coronavirus cases in Rajasthan
Image Source : Coronavirus cases in Rajasthan

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 103704 लोगों की कारोना जांच की गई है, जिसमें से 2617 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में अब तक 61 लोग कोरोना वायरस से जान गंवा चुके हैं। अच्छी बात यह है कि अब तक 900 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। राज्य में जयपुर सबसे अधिक प्रभावित जिला है। यहां अब तक 913 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जोधपुर 511 पॉजिटिव मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।