1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1725 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1725 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2020 08:58 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 08:58 pm IST

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1725 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2.02 लाख से भी ज्यादा हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1725 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1725 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2.02 लाख से भी ज्यादा हो गई है। राजस्थान सरकार के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मंगलवार को 10 और लोगों की मौत पुष्टि हुई है। इन नई मौतों के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1936 तक पहुंच गया है। सूबे में वायरस से सबसे ज्यादा मौतें राजधानी जयपुर में हुई हैं।

वायरस से जयपुर में अब तक 377 की मौत

राजस्थान सरकार के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 10 और मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1936 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा 377 मौतें जयपुर में हुई हैं। उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दूसरे नंबर पर जोधपुर है जहां इस महामारी ने अब तक 187 लोगों की जान ली है। इसके अलावा बीकानेर में 142, अजमेर में 144, कोटा में 116, भरतपुर में 95 व पाली में 76 लोगों की मौत इस घातक वायरस के संक्रमण से हो चुकी है।

नए मामलों में सबसे ज्यादा जयपुर से
अधिकारियों ने आगे बताया कि राजस्थान में अब तक कुल 1,83,899 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही मंगलवार को संक्रमण के 1725 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,02,220 हो गई जिनमें से 16,385 रोगी उपचाराधीन हैं। नए मामलों में जयपुर में 331, जोधपुर में 201, बीकानेर में 198, अजमेर में 159, अलवर में 99, सीकर में 97, गंगानगर में 94, कोटा में 65, नागौर में 61, उदयपुर में 55 नये संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।