1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2762 नए मामले, 14 और लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2762 नए मामले, 14 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 11:23 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 11:23 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 14 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,130 हो गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,762 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 14 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,130 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 2,762 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की अब तक कुल संख्या 2,37,669 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,130 हो गई है।

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 404, जोधपुर में 211,अजमेर में 161, बीकानेर में 155, कोटा में 121, भरतपुर में 99, उदयपुर में 82, और पाली में 81 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,14,616 लोग कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2,762 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस की जद में आए लोगों की कुल संख्या 2,37,669 हो गई है जिनमें से 20,923 रोगी उपचाराधीन हैं।

नए मामलों में जयपुर में 514, जोधपुर में 419, अजमेर में 211, अलवर में 199, कोटा में 175, भीलवाड़ा में 110, बीकानेर में 109, पाली में 92, सीकर में 85 नए मामले शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।