1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका का एक और क्रिकेटर निकला कोरोना पॉजिटिव, अभ्यास मैच हुआ रद्द

दक्षिण अफ्रीका का एक और क्रिकेटर निकला कोरोना पॉजिटिव, अभ्यास मैच हुआ रद्द

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2020 09:06 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 09:06 pm IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को दूसरे अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण के बाद एक और खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है।

Cricket South Africa- India TV Hindi
Cricket South Africa Image Source : GETTY IMAGES

जोहानिसबर्ग| दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले शुक्रवार को अंतर टीम अभ्यास मैच रद्द कर दिया जब 24 सदस्यीय टीम का दूसरा खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले एक अन्य खिलाड़ी भी पॉजिटिव पाया गया था और उसके संपर्क में आने वाले दो खिलाड़ियों को भी उसके साथ पृथकवास में रखा गया।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को दूसरे अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण के बाद एक और खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है। बोर्ड ने कहा कि दूसरे खिलाड़ी के पॉजिटिव नतीजे का पहले पॉजिटिव नतीजे से कोई लेना देना नहीं है और खिलाड़ी को तुरंत प्रभाव से अलग, उचित रहने की जगह मुहैया कराई गई है।

टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरु किया अभ्यास, देखें VIDEO

सीएसए ने बयान में कहा, ‘‘क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका दोहराना चाहता है कि डॉक्टर-मरीज की गोपनीयता के कारण प्रभावित खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम प्रबंधन और सीएसए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अपने समकक्षों के संपर्क में हैं जिससे कि पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चत हो सके और सबसे जिम्मेदारी भरी योजना तैयार की जा सके।’’ सीएसए ने साथ ही शनिवार को होने वाले अभ्यास मैच को भी रद्द कर दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल