1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरु किया अभ्यास, देखें VIDEO

टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरु किया अभ्यास, देखें VIDEO

 Reported By: IANS
 Published : Nov 20, 2020 08:39 am IST,  Updated : Nov 20, 2020 08:39 am IST

आस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और पुजारा ने इस सीरीज की तैयारियों के लिए गुरुवार से अपना अभ्यास शुरू कर दिया।

टीम इंडिया के...- India TV Hindi
टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरु किया अभ्यास, देखें VIDEO Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| भारतीय टीम पिछली बार 2018-19 में पहली बार आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी और इस जीत के सूत्रधार श्रीमान भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा थे, जिन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 521 रन बनाए थे। इसमें उनके नाम तीन शतक शामिल था और अपने इस प्रदर्शन की बदौलत वह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।

आस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और पुजारा ने इस सीरीज की तैयारियों के लिए गुरुवार से अपना अभ्यास शुरू कर दिया। पुजारा ने नेट्स गेंदबाजों की गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इन नेट्स गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्चिन भी शामिल हैं, जो भारतीय टीम के साथ दौरा कर रहे हैं।

ICC ने बदला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का प्वॉइंट्स टेबल सिस्टम, भारत को हुआ नुकसान

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पुजारा बैकफुट का अच्छा इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को छोड़ भी रहे हैं।

बीसीसीआई ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "इंतजार खत्म। चेतेश्वर पुजारा की नेट्स पर वापसी। उन्होंने फिर से वही करना शुरू कर दिया है, जो वो सबसे ज्यादा करना पसंद करते हैं। गेंदबाज भी लंबे समय तक के लिए तैयार।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल