1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत, 93 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत, 93 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2021 11:39 pm IST,  Updated : Feb 19, 2021 11:39 pm IST

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,19,363 हो गई।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,19,363 हो गई। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा मामले एक बार फिर राजधानी जयपुर से ही सामने आए हैं। वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,784 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस बीमारी से अब तक सबसे ज्यादा जानें राजधानी जयपुर में गई हैं।

सबसे ज्यादा 25 नए मामले जयपुर से

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,19,363 हो गई। उन्होंने बताया कि इनमें से 1269 रोगियों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा 25 मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोटा में 9, बांसवाडा-डूगंरपुर-उदयपुर में 8-8, अजमेर में 7, जोधपुर में 6, भीलवाडा-चित्तौडगढ़ में 5-5 नए संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजस्थान के 33 जिलों में से 17 जिलों में वायरस से संक्रमण के कोई मामले नहीं हैं।

जयपुर में अब तक 517 मरीजों की मौत
राजस्थान के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 98 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दी और स्वस्थ हुए। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,15,310 संक्रमित ठीक हो चुके है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में संक्रमण से अब तक 2784 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर में 517, जोधपुर में 305 अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमित शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।