जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 98 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,19,461 हो गई है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं जबकि अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा और जोधपुर में भी 10 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की चपेट में आकर शनिवार को राज्य में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
Related Stories
जयपुर में मिले 17 नए संक्रमित
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुई एक मरीज की मौत को मिलाकर राज्य में इस इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2785 हो गई है। अधिकरियों ने बताया कि राज्य में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित 1,300 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बतया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले एक बार फिर राजधानी जयपुर से सामने आए हैं, जहां 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा अजमेर में 12, कोटा में 11, भीलवाड़ा में 11, जोधपुर में 11 नए संक्रमित मिले हैं।
शनिवार को ठीक हुए 66 मरीज
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राजस्थान में कुल 66 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को मात दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को ठीक हुए लोगों को मिलाकर राज्य में अब तक कुल 3,15,376 संक्रमित ठीक हो चुके है। अधिकारियों ने कहा कि में इस संक्रमण से अब तक 2785 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा 518 मौतें राजधानी जयपुर में हुई हैं, वहीं जोधपुर में 305, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 लोगों की जान गई है।