1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2144 नए मामले सामने आए, 14 की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2144 नए मामले सामने आए, 14 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2020 08:35 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 08:35 pm IST

राजस्थान में रविवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 2144 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में इस घातक महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 1.6 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।

Rajasthan Coronavirus Cases, Rajasthan Coronavirus Death, Rajasthan Coronavirus- India TV Hindi
राजस्थान में रविवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 2144 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

जयपुर: राजस्थान में रविवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 2144 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में इस घातक महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 1.6 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा सूबे की राजधानी जयपुर से सामने आए हैं। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इसी अवधि में वायरस के संक्रमण के चलते 14 और मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। नई मौतों को मिलाकर राजस्थान में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1650 तक पहुंच गई है। 

संक्रमितों की कुल संख्या 1,59,052 हुई

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, संक्रमण के 2144 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,59,052 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मौतें हुई हैं। इन नई मौतों के साथ ही राज्य में वायरस के चलते मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1650 हो गई है। उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 336, जोधपुर में 156, बीकानेर में 123, अजमेर में 119, कोटा में 107, भरतपुर में 85 व पाली में 71 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

1,35,990 लोगों ने दी कोरोना को मात
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,35,990 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक मिले कुल 1,59,052 संक्रमितों में से 21,412 का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों में जयपुर से सबसे ज्यादा 389 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे नंबर पर  बीकानेर रहा जहां 346 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जोधपुर में 303, अलवर में 152, कोटा में 100, अजमेर में 96, उदयपुर में 92, गंगानगर में 69, नागौर में 54 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।